अच्छी नींद हमेशा अच्छी सेहत की निशानी होती है। यदि हम 7-8 घंटे आराम से सोते हैं तो हम रिलेक्स एवं तरोताजा महसूस करते हैं किन्तु कई बार अच्छी नींद के बावजूद हमारी सुबह चिड़चिडेÞपन के साथ शुरू होती है क्योंकि हम सुबह कितने फ्रेश होंगे, यह सिर्फ हमारी नींद पर ही नहीं, बल्कि सोने की पोजीशन, अर्थात सोने की स्थिति पर भी निर्भर करता है।
आठ अवस्थाएं होती हैं। इनमें हर अवस्था की अपनी-अपनी कुछ खूबियां और कुछ खामियां होती हैं। शोधकर्ताओं के शोध के आधार पर आज हम जानते हैं कि इंसान को किस पोजीशन में और कैसे सोने से किन-किन शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है! समुद्र शास्त्र के अनुसार जानिए किस तरह सोने का क्या मतलब होता है |
करवट लेकर सोना
ऐसे लोग समझोतावादी होतें हैं साफ़ सुथरे रहना अच्छा भोजन करना उन्हें पसंद आता है खोज करना इनका प्रमुख शोक होता है वे आदर्श जीवन जीना पसंद करतें हैं |
सोने से पहले पैर हिलाना
जो व्यक्ति सोने से पहले लेटकर अपने पैरो को हिलाता है यह अच्छा लक्षण नहीं माना जाता ऐसे लोगो को सदैव कोई ना कोई चिंता सताती रहती है वह स्वयं से ज्यादा अपने परिजनों के बारे में सोचते रहते हैं |
पैरो को कसकर सोना
जो लोग सोते समय पैरो को जकड़कर सोतें और जिन्हें सारे शरीर को ढककर सोने कि आदत है ऐसे लोगो का जीवन निश्चित रूप से संघर्षपूर्ण रहता है ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं यही इनकी सबसे बड़ी विशेषता होती है ये बहुत ही व्यवहार कुशल होते हैं ये सभी के साथ आसानी से घुल मिल जातें हैं |
शरीर सिकुड़कर सोना
ऐसे लोग डरफोक होते हैं इनके मन में असुरक्षा कि भावना होती है इन्हें एक अनजाना सा भय अनुभव होता है ये हर बात किसी को बताते नहीं और इन्हें अनजाने लोगो के साथ बात करना पसंद नहीं आता ये अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं ऐसे लोगो को नशे कि लत लगने कि सम्भावना ज्यादा रहती है |
चित सोना
सीधे लेटकर सोना अगर आपको सीधे लेटकर नींद आ जाती है तो ये शुभ लक्षण माना गया है आप सिर्फ आत्म विशवास के ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व के भी स्वामी हो आप समस्याओ का समाधान तुरंत कर लेते हो ऐसे लोग परिवार के मुख्य सदस्य होते हैं कुछ भी बड़ा काम करने से पहले इन लोगो कि राय ज़रूर लेनी चाहिए ये परिवार, समाज, दोस्तों और रिश्तेदारों में बहुत लोक प्रिय होतें हैं |
पेट के बल सोना
स्वास्थ्य के अनुसार ऐसे लोगो में अनजाने भय कि भावना होती है ये किसी भी प्रकार के खतरे को उठाने के लिए तैयार नहीं होते अपनी गलती को अच्छी तरह जानतें हैं पर बतलाते हुए डरते हैं जीवन में बहुत बार इन्हें धोका मिलता है ये किसी से भी बहुत सोच समझकर दोस्ती करतें हैं पैसो के मामले में भी ये कई बार धोके का शिकार हो जाते हैं |
दोनों हाथो और पैरो को फ़ैला कर पेट के बल सोना
जो लोग दोनों हाथ और पैरो को फैलाकर पेट के बल सोते हैं वह अपने कार्यो को पूर्ण स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते है इन्हें सभी सुख सुविधाओ को प्राप्त करने का मोह रहता है आम तौर पर ऐसे लोग जीवन में कई प्रकार कि उपलब्धिया प्राप्त करते है ये लोग सुन्दरता कि ओर तुरंत आकर्षित हो जाते हैं |
गर्भावस्था के दौरान कैसे सोएं
अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपको सोने की पोजीशन पर अधिक ध्यान देना होगा, खासकर प्रेगनेंसी के दूसरे चरण में। इस दौरान करवट से सोना ही बेहतर होता है। इस दौरान पीठ के बल सोने से पीठ दर्द, सांस लेने में तकलीफ, एवं लो-ब्लडप्रेशर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान बायीं करवट लेकर सोना बेहतर माना जाता है। इस पोजीशन में सोने से गर्भस्थ शिशु को पोषक तत्वों की आपूर्ति में भरपूर मदद मिलती है।