अगर आप भी सोते है ऐसे तो अभी बदल लें ये आदत!


सभी के सोने का तरीका अलग- अलग होता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जो पेट के बल सोना पसंद करते है। अगर आप भी कुछ इसी तरीके से अपनी नींद लेते है तो सावधान हो जाइए क्योंकि पेट के बल सोने से बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है और कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्म होने लगती है। आइए जानते है पेट के बैेल सोने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते है। 

1. कमर दर्द 
पेट के बल सोने से शरीर की हड्डी अपने नैचुरल शेप ने नहीं रहती है, जिससे बेक पेन होने की संभावना रहती है। 

2. मांसपेशियों में दर्द
जब आप पेट के बल सोते है तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिस वजह से मसल्स में ऐंठन और दर्द रहता है। 
3. गर्दन दर्द 
पेट के बल सोने से गर्दन के मसल्स में खिचाव होता है और बल्ड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है और गर्दन में दर्द रहने लगता है। 

4. इनडाइजेशन 
रात को पेट के बल सोने से खाना अच्छी तरह से पच नहीं पाता और इनडाइजेशन की समस्या होने लगती है। 
5. सिर दर्द 
जब पेट के बल सोते है तो गर्दन मुड़ जाती है, जिस वजह से खून का दोरा सिर तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है और सिर दर्द में दर्द रहने लगता है। 
6. चेहरे पर प्रभाव 
ऐसे सोने से चेहरे दब जाता है, जिस वजह से चेहरे की स्किन को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। साथ ही चेहरे पर झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या आने लगती है। 

7. जोड़ों का दर्द 
इस तरह से सोने से हड्डियां सही पोजीशन में नहीं रहती है, जिस वजह से जोड़ों में दर्द रहने लगता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।