इस तरह रखेंगे कछुआ तो घर में आएगी ख़ुशहाली और पैसा


कछुए का वास्तु में बहुत बड़ा योगदान है। कछुआ एक ऐसा जीव है जो जिसकी उम्र लंबी होती है इसलिए वास्तु में भी यह लंबी उम्र को ही इंगित करता है। वास्तु शास्त्र में कछुआ लंबी उम्र का पर्याय माना जाता है। पुराणों की मानें तो भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान कछुए का रुप धारण किया था ताकि वो पृथ्वी के भार को अपने ऊपर ले सकें।


ऐसा माना जाता है कि कछुआ समृद्धि लाता है। रेजिन, धातु, कांच, मिट्टी, क्रिस्टल या लकड़ी का बने कछुए आप घर या ऑफिस में रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां कछुआ रखने से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। कुछ खास धातु के कछुओं को अगर घर में रखा जाए तो कछुए किसी भी व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकते हैं।
नया व्यापार शुरू करने पर : यदि आपने नया व्यापार शुरू किया है या करना चाहते हैं तो नई दूकान में चांदी का बना कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यापार को किसी की बुरी नज़र नहीं लगाती।

परीक्षा में सफलता के लिए :
आजकल बच्चों के साथ-साथ बड़े भी अपनी नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए आए दिन परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं, ऐसे में पीतल का बना कछुआ आपको सफलता पाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : जिस घर में होती हे ये 5 चीज़े उस घर में लाख प्रयास करने पर भी नहीं रहती शांति

क्लेश खत्म करने के लिए : यदि घर के सदस्यों में आए दिन लड़ाई-झगडे होते रहते हैं तो घर में 2 कछुओं का जोड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच चल रही अनबन ख़त्म हो जाएगी और प्यार बढेगा।

विभिन्न धातु से बने कछुए :
आज-कल कई अलग-अलग धातुओं, आकार और रंग के कछुए आने लगे हैं। ऐसे में इस बात को समझना और उसका पालन करना बहुत जरुरी है कि कौन-सी इच्छा को पूरा करने के लिए किस धातु का बना कछुआ घर, दूकान या ऑफिस में रखना चाहिए।

यह पढ़ें : रात को सोते समय गलती से भी न रखें ये 4 चीज, साक्षात मृत्‍यु को देते है बुलावा

संतान प्राप्ति के लिए :
एक ख़ास प्रकार का कछुआ जिसकी पीठ पर बच्चे कछुए भी हों, उसे संतान प्राप्ति के लिए ख़ास माना जाता है। जिस घर में संतान ना हो या जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हों, उन्हें इस प्रकार का कछुआ अपने घर में रखना चाहिए।

धन प्राप्ति के लिए :
इसके अलावा कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है। यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इसे वह अपने कार्यस्थल या तिजोरी में भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़िये : नही रहेगी धन की कमी अगर महिलाएं रात को सोने से पहले करे ये काम |

बिजनेस में तरक्की के लिए : 
बिजनेस या ऑफिस में लगातार हो रहे नुकसान को रोक, तरक्की के अवसर पाने के लिए मेटल का कछुआ रखना चाहिए। इसे दूकान-ऑफिस के अलावा अपने बेडरूम में भी रखा जा सकता है। 

बीमारियों से बचने के लिए :
अगर घर में आए दिन किसी न किसी तरह की बीमारियां होती रहती है तो इससे बचने के लिए घर में मिटटी का बना कछुआ रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

इन दिशाओं में रखने से होगा फ़ायदा  :

1. धातु के कछुए को आप घर की उत्तरी या उत्तर दक्षिणी दिशा में रख सकते हैं। रेजिन या मिट्टी से बना हुआ कछुआ आप उत्तर-पूर्वी, मध्य या फिर दक्षिण पश्चिमी दिशा में रख सकते हैं।

2. लकडी के बने हुए कछुए को आपको या तो फिर पूर्व में रख सकते हैं या तो फिर दक्षिण पूर्व में।

यह भी पढ़ें : 
चुपके से रोज़ सुबह घर के दरवाजे पर करें पानी का ये टोटका होगी शर्तिया धन की वर्षा |

3. कछुए को घर में रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुख पूर्व दिशा की और हो। लिविंग रूम में कछुआ रखने से घर में शांति और सद्भाव आता है।

4. कछुए को हमेशा पानी में ही रखें। आप इसे और भी सुंदर दिखाने के लिए रंगीन पत्थरों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह सद्भाव, शांति, लंबे जीवन और धन का सुख देता है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।