स्तनपान कराने के दौरान न खाएं ये चीज़ें, जरुर आजमाइए


बच्चे के जन्म के बाद स्तनपान एक आवश्यक और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो हर माँ के लिए ज़रूरी होती है पर आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि, ऐसी कुछ बातें भी हैं जो स्तनपान कराते समय ध्यान में रखनी चाहिए। खासकर स्तनपान कराने वाली माताओं को खान पान का विशेष ध्यान रखने के साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कौन सी चीज़ें स्तनपान के दौरान खाने पर नुकसानदायक हो सकती हैं। कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिनका स्तनपान कराते समय सेवन करने पर सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता यह यह प्रभाव न केवल माता, बल्कि शिशु पर भी पड़ता है। ऐसी माँ जो अभी हाल ही में प्रसव के बाद शिशु को स्तनपान करा रही हैं उन्हें अपने पर्याप्त पोषण के लिए अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना ज़रूरी होता है, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने पोषण के लिए हर सेहतमंद चीज़ खाएं। स्तनपान कराने वाली माँओं के लिए कुछ ऐसे आहार भी हैं जिनका सेवन स्तनपान के समय नहीं करना चाहिए।

स्तनपान के दौरान परहेज़ किए जाने वाले भोजन की सूची

स्तनपान के दौरान न खाएं मछली 
मछली (fish) का सेवन स्तनपान के दौरान करना चाहिए या नहीं? इस बात का उत्तर यह है कि, वैसे तो मछली एक पौष्टिक आहार है जिसमें ओमेगा3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है पर इसमें मर्करी (mercury) या पारा भी अतिरिक्त मात्रा में होता है जो प्रसव के बाद माँ के शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता। इससे नई माँ के शरीर में दूध का स्तर कम हो सकता है जो बच्चे के लिए नुकसानदायक है।
क्या प्रसव के बाद माँ को अंडे का सेवन करना चाहिए? 
अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है जिसके सेवन से शरीर तंदरुस्त रहता है लेकिन यही प्रोटीन (protein) की उच्च मात्रा कभी कभी किसी प्रकार की एलर्जी (allergy) पैदा कर देती है जो नई माँ के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। बेहतर होगा कि बच्चे के जन्म के बाद माँ को अंडे की जगह किसी अन्य प्रकार के प्रोटीनयुक्त पदार्थों का सेवन कराया जाए।
न करें डेयरी उत्पादों का प्रयोग 
डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर आदि गाय के दूध से निर्मित होते हैं। ये भी शरीर में एलर्जी पैदा कर सकते हैं जो कई प्रकार की समस्या का कारण बनता है। इन डेयरी उत्पादों के साथ आइसक्रीम आदि भी माँ की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। प्रसव के बाद स्तनपान कराते समय इन पदार्थों से सेवन से बचना चाहिए।
गेंहू से बनी चीजों से हो सकती है एलर्जी 
अगर आपको शरीर में किसी तरह की एलर्जीजनित समस्या दिखाई देती है जैसे – खूनी दस्त के साथ दर्द और चिल्लाने का एहसास आदि तो आपको अपने लिए गए भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर इस प्रकार के लक्षण आपके शरीर और सेहत में दिखाई दें तो आपको गेंहू से बनी चीजों को कुछ समय तक लेना बंद कर देना चाहिए। ये शरीर में एलर्जी को जन्म देती हैं और इस तरह की समस्याओं के लिए जिम्मेदार होती हैं।
लहसुन का प्रयोग
स्तनपान कराने के दौरान लहसुन का प्रयोग भोजन में नहीं करना चाहिए। अगर आपको लहसुन या लहसुन से बनी चीज़ें जैसे गार्लिक ब्रेड आदि पसंद भी हैं तो अपने बच्चे को स्तनपान कराते समय कुछ समय के लिए इन्हें अपने आहार में शामिल न करें। कई बच्चों को लहसुन की गंध अच्छी नहीं लगती और वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते, इसके साथ ही लहसुन दूध के साथ मिलकर बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसीलिए भी लहसुन का प्रयोग स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

मसालेदार भोजन से बचें 
अगर आपण एयभी हाल ही में अपने शिशु को जन्म दिया है और आपको मिर्च मसालेदार भोजन पसंद है तो इसका प्रयोग आपको तुरंत रोक देना चाहिए। यह भोजन आपने बच्चे के लिए असुविधाजनक हो सकता है। ये तीखे पदार्थ बच्चे और माँ दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो स्तनपान कराते समय आपको अपने आहार में कम मसालों का प्रयोग करना चाहिए।

कॉफी का सेवन रोकें 
आपको भी सुबह और शाम के वक़्त कॉफी (coffee) पीना पसंद होगा। हम सभी को फ्रेश महसूस करने के लिए कॉफी की ज़रूरत महसूस होती ही है। पर स्तनपान के दौरान कॉफी पीने से डॉक्टर भी मना करते हैं। नियमित रूप से कॉफी पीने से यह कैफीन (caffeine) की मात्रा दूध में भी ज़्यादा हो जाती है जो नींद न आना या शरीर में बुखार जैसी समस्याएँ पैदा कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।