एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में होने वाली सूजन को दूर करने के घरेलू उपचार


कई बार एक्सरसाइज करते समय खिंचाव आ जाने की वजह से मांसपेशियों में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से कोई भी काम करने में समस्या होती है। मांसपेशियों की इस सूजन और दर्द को कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है।

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज, योग करते हैं तो मांसपेशियों में तनाव होना आम बात है। एक्सरसाइज करना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज मसल्स बनाने, वजन कम करने और तनाव कम करने में मदद करती है। एक्सरसाइज के दौरान और बाद में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होते हैं जो तनाव, डिप्रेशन, चिंता और शरीर से दर्द को कम करने में मदद करते हैं। एक्सरसाइज करते समय कुछ गलतियां हो जाने की वजह मांसपेशियों में दर्द, मांसपेशियों में कसाव आ जाता है। इसे कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। तो आइए आपको घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जो मांसपेशियों में होने वाली सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। 

सेंधा नमक: सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट का बना हुआ होता है। यह प्राकृतिक रुप से मांसपेशियों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। सेंधा नमक ऊतकों से भी सूजन को कम करने में मदद करता है। नहाने से पहले गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से आराम मिलता है। इस तरह से हफ्ते में 2-3 बार करें।

हीट कम्प्रेसर का इस्तेमाल करें: हीट कम्प्रेसर का सूजन वाली जगह पर इस्तेमाल करने से सूजन कम हो जाती है। मांसपेशियों के दर्द से तुरंत राहत दिलाने में यह बहुत प्रभावी होता है। आप हीट कम्प्रेसर की जगह आइस कम्प्रेसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेरी जूस: चेरी जूस में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मांसपेशियों में दर्द, सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने के बाद इसका सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द कम हो जाता है।

सेब का सिरका: सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एल्कलाइजिंग गुण होते हैं जो मांसपेशियों से दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सूजन और दर्द को दूर करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

मूवमेंट: हैवी वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में सूजन आ जाने के बाद इनमें कसाव आ सकते हैं। मांसपेशियों में सूजन को कुछ आसान से मूवमेंट की मदद से ठीक किया जा सकता है। यह मांसपेशियों से तनाव और दर्द दूर करने में भी मदद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।