नाम का पहला अक्षर होता है ख़ास इसमें छुपा होता है आपका भविष्य


अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के अक्षर का भी कारक अंक होता है। A से Z तक के सभी अल्फाबेट्स के लिए अलग-अलग अंक बताए गए हैं। हर एक अंक का अलग महत्व है, अलग ग्रह स्वामी है। हमारे नाम का पहला अक्षर जिस अंक से संबंधित होता है, हमारा स्वभाव और भविष्य उसी के अनुसार रहता है। यहां अंक ज्योतिष से नाम के पहले अक्षर के अनुसार इंग्लिश के सभी 26 अल्फाबेट्स के आधार पर स्वभाव से जुड़ी बातें बताई जा रही है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘A’ है
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश अक्षर ए से शुरू होता है, उन लोगों में जन्म से ही कई गुण होते हैं। इन गुणों के कारण ये लोग समाज में खास मुकाम हासिल करते हैं और घर-परिवार में भी इन्हें पूरा मान-सम्मान मिलता है। ए अक्षर वाले लोग बहुत भावुक होते हैं और जल्दी ही आवेश में भी आ जाते हैं। इन लोगों की इच्छा होती है कि घर-परिवार और समाज में सभी सही ढंग से रहें और लोग इनका कहना भी मानें। जब इनकी बात पूरी नहीं हो पाती है तो इन्हें बुरा लगता है और इस कारण ये लोग निराश भी हो सकते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘B’ है
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश के बी से शुरू होता है तो वे वैचारिक स्तर पर काफी प्रभावी होते हैं। ये लोग अपने विचारों और सोच से सभी का दिल जीत लेते हैं। इन लोगों से बहस में जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी ये लोग बहस कर सकते हैं। सामान्यत: इस प्रकार के लोग अंतर्मुखी होते हैं और अपने विचारों में ही डूबे रहते हैं। ये लोग हर किसी पर आसानी से भरोसा भी नहीं करते हैं और इनके दोस्तों की संख्या भी कम ही रहती है। अपने आत्मविश्वास के बल पर इन्हें जीवन में कई महत्वपूर्ण उपब्धियां हासिल होती हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘C’ है
वे लोग बहुत ही अस्थिर विचारों वाले होते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर C है। इस अक्षर के लोग अधिक समय तक एक ही बात पर अडिग नहीं रह पाते हैं और विचार बदलते रहते हैं। ये लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अंतिम क्षण तक पूरा प्रयास करते हैं। किसी भी नए वातावरण में स्वयं को आसानी से बदल नहीं पाते हैं। इस कारण नए स्थान पर या नए काम में इन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके दिमाग में विचार बदलते रहते हैं, लेकिन भविष्य की योजनाओं को लेकर विजन क्लिकर रहता है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘D’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर डी है, वे हर काम को पूरे विश्वास के साथ करते हैं और अंतिम क्षण तक सफलता पाने का प्रयास करते हैं। साथ ही, इन लोगों का खुद पर नियंत्रण भी अच्छा रहता है। किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से बदल लेते हैं। इन बातों के कारण जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हैं और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इनका दिमाग रचनात्मक होता है और इनके पास योग्यता भी होती है कि अपने आइडियाज को कैसे लागू करेंगे।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘E’ है
वे लोग खुले विचारों वाले और बिंदास होते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर ई है। ये लोग सच बोलने में कभी भी हिचकते नहीं हैं और ना ही इस बात की परवाह करते हैं कि सच बोलने पर दूसरों को कितना कष्ट सहन करना पड़ सकता है। इनकी योजनाएं बहुत ही रचनात्मक होती हैं और इन योजनाओं पर ये लोग आसानी से काम भी कर लेते हैं। कार्यों में सफलता पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और जब तक सफल नहीं हो जाते, इन्हें शांति नहीं मिलती है। इन लोगों की काम करने की क्षमता गजब की होती है, शारीरिक रूप से भी ये लोग शक्तिशाली होते हैं। इनकी सहनशक्ति भी बहुत अधिक होती है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘F’ है
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश के एफ से शुरू होता है तो वे लोग अपने घर-परिवार से पूरी तरह अटैच रहते हैं। इनके लिए परिवार ही पहली प्राथमिकता होता है और सदस्यों के लिए कुछ भी कर सकने का जुनून भी होता है। कभी भी ये लोग बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं, लेकिन इससे वातावरण खुशनुमा हो जाता है और परिवार का मनोरंजन करते हैं। समाज में भी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। सच के साथ रहना इन्हें पसंद होता है। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की इच्छा काफी अधिक होती है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘G’ है
ऐसे लोग अपनी ईमानदारी और निष्ठा के कारण समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर जी होता है। ये लोग किसी भी बात को घुमा-फिराकर बोलना पसंद नहीं करते हैं। जो भी बात होती है, उसे सीधे बोल देते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और इस कारण इनके आसपास कई लोग सदैव रहते हैं। जी अक्षर वाले लोग अपने सिद्धांतों पर जीना पसंद करते हैं। इन्हीं के बल पर खास उपलब्धियां हासिल करते हैं। इनका बौद्धिक स्तर भी काफी ऊंचा रहता है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘H’ है
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एच है तो वह स्वार्थी हो सकता है। ऐसे लोग बहुत ही चतुर होते हैं और चतुराई के बल पर अपने स्वार्थ को सिद्ध करने का प्रयास करते रहते हैं। चतुरता के कारण सफलता भी प्राप्त करते हैं और जीवन अपने स्तर पर ऐश-आराम के साथ व्यतीत करते हैं। इनकी महत्वकांक्षाएं काफी अधिक होती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए योजनाएं भी बनाते रहते हैं। घर-परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोशिश करते हैं। कभी-कभी कार्यों में सफलता न मिलने पर निराश भी हो जाते हैं, लेकिन थोड़े समय के बाद नई ऊर्जा के साथ पुन: कार्यों में जुट जाते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘I’ है
ऐसे लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर आई होता है। इन्हें आलस्य से नफरत होती है। ये खुद भी सदैव चुस्त रहते हैं और चाहते हैं कि सभी इन्हीं की तरह आलस्य का त्याग करें। घर-परिवार के सदस्यों को भी यही सलाह देते हैं कि कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। इनके सामने जो भी काम आता है, उसे फटाफट निपटने के लिए जुट जाते हैं। किसी भी बात को बहुत गहराई से सोचते हैं और पूरा मंथन करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। वैचारिक स्तर पर भी ये लोग काफी प्रभावशाली होते हैं, इनका शब्दकोश भी विस्तृत होता है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘J’ है
ऐसे लोगों की सोच बहुत व्यापक होती है, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर जे होता है। ये लोग पुराने समय से चली आ रही रूढ़ीवादी परंपराओं का पालन नहीं करते हैं। खुद भी पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहते हैं और दूसरों को भी स्वतंत्र रहने की सलाह देते हैं। किसी भी प्रकार के पारंपरिक बंधन इन्हें पसंद नहीं होते हैं। जे अक्षर वाले लोग सदैव सजग रहते हैं और इस बात की जानकारी रखते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। इन्हें समाज की पूरी जानकारी होती है, लेकिन सही मामलों में ही अपनी सहभागिता दर्शाते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘K’ है
ऐसे लोग जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर के होता है। इन लोगों को जीवन के अलग-अलग चरणों में कठिन परिश्रम करना पड़ता है, लेकिन अंतत: सफलता प्राप्त करते हैं। कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त की हुई सफलता लंबे समय तक इनका साथ देती है। कभी-कभी ये लोग खुद अपने भाग्य पर विश्वास नहीं कर पाते हैं कि इतने कठिन समय के बाद एकाएक सफलता कैसे मिल गई। के अक्षर वाले लोग एक पल में सुखी तो दूसरे ही पल में दुखी भी हो सकते हैं, क्योंकि इनका जीवन अनिश्चित तौर पर ही चलता रहता है। इन विपरीत परिस्थितियों के चलते कई बार निराश भी हो जाते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘L’ है
वे लोग जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एल है वे बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इस स्वभाव के कारण दूसरों के दुख दूर करने का प्रयास भी करते हैं। इनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है। धर्म के मामले में भी ये लोग अग्रणी रहते हैं और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग अपने अनुभव के आधार पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। अतीत की बातों को पीछे छोड़कर वर्तमान में जीते हैं। अधिकांश समय खुद के लिए और अपने परिवार के सुख के लिए प्रयास करते रहते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘M’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एम होता है, वे अपने नैतिक मूल्यों पर जीवन व्यतीत करते हैं। गलत काम को और गलत काम करने वाले लोगों को कभी भी बढ़ावा नहीं देते हैं। सामान्यत: इनकी सोच यही होती है कि सादा जीवन और उच्च विचार, लेकिन इनकी सादगी ही कई बार इन्हें परेशानियों में फंसा देती है। किसी भी बात को घुमा-फिराकर नहीं बोलते, सीधे-सीधे बोल देते हैं। इस कारण अन्य लोगों को इनकी बातें चूभती हैं और वे इनसे शत्रुता का भाव रखने लग जाते हैं। इन लोगों की यही कोशिश होती है, समाज में इन्हें मान-सम्मान मिले। इसके लिए ये लोग सही प्रयास भी करते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘N’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एन है, वे जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करते हैं। इनके कार्यों में बाधाएं आती हैं, आसानी से सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करते हुए ये लोग मजबूत और शक्तिशाली बन जाते हैं। अपने अनुभव के आधार पर समस्याओं को निपटा लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ये लोग बहुत अच्छे मित्र भी होते हैं, अपने मित्रों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनकी मदद करते रहते हैं। समय के साथ इनके व्यक्तित्व में आकर्षण बढऩे लगता है और इस कारण इनकी ख्याति भी बढ़ती है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘O’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर ओ होता है, वे स्वार्थी हो सकते हैं। ओ अक्षर वाले लोगों का अंदाज बोल्ड होता है, पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। इन्हें आधुनिक जीवन अधिक पसंद आता है। ये लोग जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण कभी हार नहीं मानते हैं। इसी विशेषता के कारण ये लोग दूसरों से अलग नजर आते हैं। ओ अक्षर वाले लोगों के मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है, लेकिन इनके शत्रु भी अधिक होते हैं। इन्हें कई बार अन्य लोगों द्वारा छला भी जाता है और इसी कारण कई परिस्थितियों में ये स्वार्थी बन जाते हैं। इनकी महत्वकांक्षाओं के कारण जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं और समाज में एक खास मुकाम बनाते हैं। इन लोगों को जीवन में हर चीज कुछ विलंब के बाद हासिल होती है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘P’ है
वे लोग अंदर से बहुत अशांत रहते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश पी है। पी अक्षर वाले लोगों के मन में कई प्रकार की उथल-पुथल चलती रहती है, लेकिन वे बाहर स्वयं शांत ही दिखाते हैं। आंतरिक स्थिति के विषय में किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं। इनके मन की स्थिति चाहे जैसी हो, लेकिन दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इनके विचारों में भी पवित्रता होती है और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। अपने भविष्य के प्रति लगातार विचार मंथन करते रहते हैं। ये लोग सदैव शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘Q’ है
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर क्यू है तो वह व्यक्ति जीवन को सही ढंग से व्यतीत करने वाला होता है। इन लोगों की इच्छा होती है कि वे हमेशा सही तरीके से कार्य करें और दूसरों की मदद करते रहे। क्यू अक्षर वाले लोग अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। दृढ़ता के साथ परेशानियों को दूर करते हैं। ये लोग झूठा अहंकार नहीं दिखाते हैं और इन्हें ऐसे ही लोग पसंद होते हैं जो अहंकार रहित होते हैं। घर-परिवार के मामलों में सदैव सजग रहते हैं और सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास भी करते रहते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘R’ है
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर आर है तो वह व्यक्ति वैचारिक रूप से शक्तिशाली होता है। ऐसे लोग किसी बात को गहराई से मंथन करते हैं और उसके बाद निर्णय करते हैं जो कि अधिकांश परिस्थितियों में सही सिद्ध होता है। ये लोग आसानी से मित्र बना लेते हैं, इस वजह से इनके मित्रों की संख्या काफी अधिक होती है। अपने सिद्धांतों और व्यवहार के कारण इनकी समाज में सराहना भी होती है। आर अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं, अपनी मेहनत के बल पर वहां सफलता प्राप्त करते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘S’ है
इस इंग्लिश नाम अक्षर वाले लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं। किसी भी काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता है। अपनी बुद्धिमानी से परेशानियों को दूर कर लेते हैं। ये लोग अपने आसपास हो रही गतिविधियों की जानकारी भी रखते हैं। इनके जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब ये लोग कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्रों के प्रति वफादार रहते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘T’ है
वे लोग अपने जीवन से संतुष्ट रहते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर टी है। इनके विचार मंथन का स्तर काफी ऊंचा होता है और अपनी बुद्धिमानी के बल पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए काफी दिमागी कसरत करते हैं। टी अक्षर वाले लोग ना तो पूरी तरह आस्तिक होते हैं और ना ही पूरी तरह नास्तिक। इन्हें कार्य क्षमता पर बहुत अधिक विश्वास होता है और अपने निर्णयों के संबंध में इन्हें पूरी स्वतंत्रता चाहिए। कई बार अपने निर्णयों पर अडिग रहते हैं और इस वजह से कभी नुकसान भी हो सकता है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘U’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर यू है, वे लोग सदैव नए आइडियाज पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने ग्रुप में नए विचारों के लिए खास पहचान रखते हैं। यू अक्षर वाले लोग किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देते हैं, जैसे ही कोई सही मौका इन्हें नजर आता है, उसे फौरन प्राप्त लेते हैं। ये लोग सदैव सच के साथ रहते हैं और सच पसंद करने वाले लोग इन्हें विशेष प्रिय होते हैं। ये लोग अपने कार्यों और विचारों के बल पर उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘V’ है
वी- इस इंग्लिश अक्षर वाले लोग इस बात को गहराई से अपने जीवन पर लागू करते हैं कि हम दूसरों को सम्मान देंगे तो हमें भी सम्मान मिलेगा। इस कारण ये सभी को सम्मान देते हैं और दूसरों से भी पूरा सम्मान चाहते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और किसी भी बात को कभी भूलते नहीं हैं। ये लोग बातचीत में पारंगत होते हैं और इस कारण अपने निर्णय पर दूसरों को भी आसानी से राजी कर लेते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘W’ है
ऐसे लोग जोखिम भरे काम अधिक पसंद करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर डब्ल्यू होता है। ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और ईमानदारी के साथ काम में लगे रहते हैं। साहसभरे काम इन्हें आकर्षित करते हैं। ये लोग विनम्र स्वभाव रखते हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। सामान्यत: इन लोगों को बुढ़ापे में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘X’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एक्स होता है, वे लोग शांतिप्रिय होते हैं। एक्स अक्षर वाले लोग संगीत प्रिय होते हैं और कला संबंधी कार्यों में भी इनकी विशेष रुचि रहती है। अपने कार्यों में पूरी मेहनत के साथ लगे रहते हैं और इस कारण इन्हें सफलता भी प्राप्त होती है। कभी-कभी इनके जीवन में परेशानियां भी आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये उन परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘Y’ है
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश वाय है तो वे लोग स्वयं में डूबे रहने वाले होते हैं। ऐसे लोग अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर विचार मंथन करते हैं और नई योजनाएं बनाकर उन पर काम भी शुरू कर देते हैं। वाय अक्षर वाले लोग कार्यों का विश्लेषण करते हैं और अन्य लोगों की कार्य प्रणाली पर भी ध्यान रखते हैं।

जिन लोगों के नाम का 1st Alphabet ‘Z’ है
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर झेड होता है, वे लोग बहुत जिद्दी हो सकते हैं। ऐसे लोग कई बार कोई खतरनाक काम भी कर देते हैं, जोखिम उठाने में इन्हें बिल्कुल भी संकोच नहीं होता है। यदि ये लोग किसी से शत्रुता रखते हैं तो शत्रु के प्रति हिंसक भी हो सकते हैं। इन विशेषताओं के कारण कभी-कभी ये लोग परेशानियों का सामना भी करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।