भारतीय स्किन केयर में गुलाब जल का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। लोग इसे टोनर, फेस पैक और क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह त्वचा को ठंडक , नमी और नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
अगर गर्मियों में आपकी स्किन बेजान

और थकी हुई लगती है, तो घर पर बने गुलाब जल आइस क्यूब्स आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं


। ये स्किन को फ्रेश

और रिफ्रेश रखने में मदद करते हैं।

जरूरी चीजें

2-3 चम्मच गुलाब जल

4-5 गुलाब की पंखुड़ियां

आइस ट्रे

गुलाब जल आइस क्यूब्स बनाने का तरीका

सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धो लें


अब एक बाउल में गुलाब जल डालें

इसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं


जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं

इस मिश्रण को आइस ट्रे में भरकर फ्रिज में रख दें


जमने के बाद आपके गुलाब जल आइस क्यूब्स तैयार हैं

चेहरे पर कैसे लगाएं?

पहले चेहरे को अच्छे से साफ करके सुखा लें

एक आइस क्यूब लें और हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें


कुछ देर बाद मॉइश्चराइजर लगा लें
बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें

इन बातों का रखें ध्यान

बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें

अगर चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने या स्किन इंफेक्शन है तो इसे लगाने से बचें


इन क्यूब्स को 10-15 दिन तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। स्किन पर कुछ भी नया इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें