काली खांसी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय


जब मौसम में बदलाव होता हैं तो इस समय बच्चे कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। गर्मी के बाद बरसात आते ही वातावरण में संक्रमण बढ़ जाता हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ता हैं। इस मौसम में उनको सर्दी-जुकाम के अलावा काली खांसी की भी समस्या होने का खतरा बना रहता हैं। काली खांसी को जड़ से छुटकारा पाने के अपनाएं ये घरेलू उपाय मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। 

इसी में से एक है काली खांसी जो एक संक्रामक बीमारी है और हवा के जरिए एक-दूसरे तक फैल जाती है। काली खांसी होने से पहले शरीर में हल्का बुखार, उल्टी आना, आंखों का लाल होना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं और इसके बाद खांसी बढ़ जाती है। यह बीमारी जल्दी ठीक नहीं होती जिससे काफी परेशानी होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके काली खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह बीमारी संक्रमण के कारण होती हैं। इसमें शरीर में दर्द, उल्टी जैसा मन, सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार होता हैं। ऐसे में घरेलू उपायों को अपनाकर काली खांसी से निजात पाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इससे बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में…
1. काली मिर्च और तुलसी 
अगर आप काली खांसी की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप काली मिर्च और तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर अपनी समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए आप दोनों सामग्री को बराबर मात्रा में पीस लें और इनकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें और दिन में एक-एक गोली को तीन से चार बार सेवन करें। ऐसा करने से आप कुछ दिनों में काली खांसी से निजात पा सकती हैं।
2. लौंग
काली खांसी से राहत पाने के लिए आप लौंग का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले दो-तीन लौंग को आग पर भून लें और फिर इसे शहद के साथ मिलाकर सुबह- शाम सेवन करें, इससे आपको बहुत फायदा होगा।

3. गन्ना और मूली का रस 
काली खांसी की समस्या से बचने के लिए आप गन्ने के रस में 60 ग्राम मूली का रस मिला लें और कुछ दिनों तक इसका सेवन करें। यह आपकी समस्या को जड़ से खत्म कर देगा।

4. नारियल तेल 
अगर आप अपने खाने में इस्तेमाल होने वाली तेल में नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं तो कुछ ही दिनों में काली खांसी की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।