जानिए किस आंख का फड़कना और किस अंग में खुजली होना होता है शुभ


शरीर के अंगों में होने वाली हलचलों के आधार पर शुभ और अशुभ घटनाओं की जानकारी दी गई है। हर अंग के फड़कने या खुजली होने का संबंध भविष्य में घटने वाली घटनाओं से होता है। हम भले ही उन घटनाओं के बारे में नहीं जानते हों, लेकिन प्रकृति हमें इसके संकेत दे देती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी आंख के फड़कने और किस हाथ में खुजली होने से भविष्य में फायदा होने का संकेत मिलता है।

आंख का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुषों में दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। यदि पुरुषों की दाएं आंख की ऊपरी पलक और भौंवें फड़कती हैं तो माना जाता है कि उनके मन की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है और पदोन्नति व धन लाभ होता है। वहीं, यदि बाईं आंख फड़के, तो किसी से लड़ाई हो सकती है।
महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है। महिलाओं की दाएं आंख की ऊपरी पलक और भौवें फड़कें, तो यह उनके लिए भविष्य में किसी अप्रिय घटना या अशुभ समाचार आने का संकेत देती है। माना जाता है कि इससे महिलाओं के बनते काम बिगड़ाने वाले हैं।
हाथ में खुजली
हाथ में खुजली होने को पैसे आने का संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र में कुछ संकेतों के द्वारा इस विषय में बताया गया है। कहा गया है कि हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं को किसी न किसी माध्यम से सूचित करते हैं।
शरीर के दाहिने अंगों पर अथवा सीधे हाथ में बार-बार खुजली हो, तो कहीं से आचानक से पैसा मिलता है। बाएं हाथ में खुजली होने से खर्च होता है। आंख पर खुजली होने पर पैसा मिलता है। स्वप्न में सीने पर खुजली हो तो पैतृक धन की प्राप्ति होती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।