‘कैंसर’ होने से पहले शरीर देता है ये संकेत, समय रहते करें ये उपचार


पूरी दुनिया में कैंसर ही एक ऐसी बीमारी है। जिससे सबसे ज्यादा लोगों की मौत होती है। कैंसर का आज तक कोई ऐसा इलाज नहीं मिला जिससे इसे जड़ से खत्म किया जा सकें। शुरू में तो कैंसर होने पर लोगों को पता ही नहीं चलता। इसका एहसास तब होता है जब यह ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन अगर कैंसर का पता शुरू में ही चल जाये तो कुछ इलाज करके इसके रोगी की जान बचाई जा सकती है।

क्या आप जानते है की हमारा शरीर उस मे किसी भी तरह की गड़बड़ होते ही आपको अलग अलग तरह के संकेत देने लगता है जिन से हमें ये पता चल जाता है की शरीर में कुछ गड़बड़ है। ठीक उसी तरह कैंसर होने पर भी हमारा शरीर पहले ही हमें संकेत देने लगता है। अगर हमें उनका पता चल जाये तो हम शुरू में ही इसका इलाज करवा सकते है तो अपनी जिंदगी को बचा सकते है। आज हम वही संकेत आपको बताने जा रहे है जो शरीर कैंसर होने पर हमें देने लगता है। यह संकेत कुछ इस प्रकार है।
लगातार खून बहना :-
शरीर से खून का अधिक बहना जैसे मल करते समय मल के साथ लगातार खून आना या मूत्र के साथ खून आना यह संकेत देता है की शरीर में कैंसर पैदा हो रहा है। इसीलिए अगर आपको भी लगातार खून बहने की समस्या आ रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। क्योंकि ये लक्षण कैंसर के होते है।
रात को अधिक पसीने आना :-
अधिक गर्म खाना खाने व दवाई का अधिक सेवन करने के कारण रात में सोते समय शरीर से पसीने निकलते है। लेकिन अगर आपको इनके बिना भी अधिक पसीने आते है तो इसका कारण शरीर में कैंसर भी हो सकता है। इसीलिए अगर आपको भी अधिक पसीने आने की समस्या है तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
अचानक तेजी से वजन कम होना :-
अगर आपका भी वजन बिना किसी कारण के अचानक से कम होने लगता है तो ये कोई साधारण बात नहीं है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि ऐसा कैंसर के रोगी को होता है। इसीलिए बिना समय बर्बाद किये डॉक्टर से कैंसर की जाँच जरूर करवानी चाहिए।

अगर आपको भी इनमें से कोई संकेत देखने को मिले तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।