रात को परेशान करने वाली खांसी से छुटकारा पाने के खास उपाय


मौसम का बदलाव होते ही सर्दी खांसी की समस्या परेशान करने लगती है। गलें में खराश का होना, सिर दर्द, बदन दर्द, के साथ ही सर्दी खांसी की समस्या हमारे शरीर पर काफी बुरा असर डालती है। अक्सर देखा जाता है कि खांसी की समस्या सबसे ज्यादा रात को परेशान करती है और इस दौरान खांसी के ज्यादा बढ़ने से सो पाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। इससे नींद तो खराब होती ही है, साथ ही हमारी पसलियों में ज्यादा खींचाव होते रहने से दर्द होने लगता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हो तो, जानें इससे छुटकारा पाने के खास उपाय…

1. गरारे करें
रात के समय खांसी बढ़ने से बचने के लिए आप बिस्तर पर जाने से पहले गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक के साथ उतनी ही मात्रा में हल्दी को मिलाकर गरारा कर लें। इससे शरीर के अंदर की सिकाई होने के साथ ही गले की खराश भी दूर हो जाएगी और खांसी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

2. हर्बल चाय
ज्यदातर मामलों में खांसी का कारण एलर्जी का होना भी पाया जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप सोने से पहले एक कप हर्बल चाय बनाकर पीए, इससे शरीर को काफी अराम मिलेगा। साथ ही खांसी के ना आने से आपको नींद भी अच्छी आएगी।

3. सोने का तरीका बदलें
रात को सोते समय एक ही करवट ना सोए। एक ही करवट पर सोने से भी खांसी ज्यादा आती है। अपने आस-पास के वातावरण को हमेशा साफ सुथरा रखें।

4. रात को दही न खाए
रात के समय में ऐसी कोई भी ठंडी चीजों को सेवन ना करें, जो खांसी को बढ़ाने में मदद करती हो। दही छाछ से इस समय परहेज करें।

5. गुनगुना पानी पीएं
सर्दी के मौसम में आप ठंड़े पानी को पीने की बजाए गुनगुने पानी का ही सेवन करें। इससे गले की खाराश दूर होती है और सर्दी होने के खतरे नहीं होते, साथ ही रात को खांसी होने से भी छुटकारा मिलता है।

6. डॉक्टरी सलाह
आपको खांसी आते हुए यदि सप्ताह भर से भी ज्यादा समय हो गया हो, तो बिना देर किए डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। इस दौरान घरेलू इलाज करने की बजाय किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।