जानिए प्याज के उपयोग से शरीर मे होने वाले फायदे

खाने वाली चीजों को अजब-गजब तरीके से इस्तेमाल करते हुए तो आपने केवल छोटे बच्चों को देखा होगा। लेकिन क्या जानते है ये आदत अब आपके लिए भी अच्छी साबित हो सकती है। खासकर सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों में से एक सब्जी ‘प्याज’ जी हां- प्याज एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाने के साथ-साथ बहुत से फायदे हैं।

रात में सोने से पहले मोजे में प्याज रहने से कई तरह के शारीरिक कीटाणुओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे हम विभिन्न बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। प्याज़ और लहसुन, यह दो ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें यदि शरीर पर लगाया जाए तो यह शरीर में कीटाणुओं और जीवाणुओं का नाश करते हैं।
प्याज़ को मोजे़ में रखने के लिये एक जैविक प्याज लें, जिससे कि वह पेस्टिसाइड और अन्य कैमिकल से मुक्त हो। फिर इसकी दो स्लाइस काट कर दोनों मोज़ों में रख कर सो जाइये। प्याज़ की स्लाइस पांव को पूरी तरह से छूनी चाहिये।

अब आइये जानते हैं प्याज़ के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने के सेहतमंद फायदे…

1. दिल के रोग से छुटकारा जब प्याज़ के टुकडे को पांव के बीच में रख कर सोया जाता है, तब यह हृदय को स्वस्थ बनाता है।

2. पेट संक्रमण जब प्याज़ के टुकडे को पैरों के बीच में रखते हैं तब पेट के संक्रमण से छुटकारा मिलता है। साथ ही किडनी समस्या में भी मदद मिलती है।

3. छोटी आंत और मूत्राशय की समस्याओं से छुटकारा अगर आप छोटी आंत या मूत्राशय की समस्या से पीडित हैं, तो प्याज़ के टुकडे़ को आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

4. पैरों की बदबू अगर पैरों से बदबू आती हो तो, ढेर सारी प्याज़ की स्लाइस काटें और उसे मोजे में भर कर पहन लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

5. सर्दी, जुखाम और बुखार से राहत अगर आपको लगता है कि आपको बुखार चढ़ रहा है तो, मोजे में प्याज़ की स्लाइस डाल कर सो जाएं।

6. बैक्टीरिया और रोगाणु का नाश करे प्याज़ में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो शरीर पर रड़ने से बैक्टीरिया और रोगाणुओं का नाश करता है।

7. खून को शुद्ध करे जब त्वचा द्वारा प्याज़ से मौजूदा फास्फोरिक एसिड सोख लिया जाता है तो, खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है।

8. हवा शुद्ध करे जब आप सोएंगे तब यह तेज गंध वाली प्याज़ का टुकड़ा कमरे में हवा को शुद्ध करने में मदद करेगा। इससे पैरों की गंध दूर होगी तथा कैमिकल और टॉक्सिन्स दूर होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।