प्रेगनेंसी के बाद माँ के स्वस्थ्य रहने के घरेलु टिप्स


महिलाओं के सामने बच्चें को जन्म देने के बाद, खान पान से जुड़ी कई समस्यों आती है. क्या-क्या ध्यान रखना और किस तरह से खाना चाहिए, इसके लिए घर के बड़े बुजुर्ग प्रसुती को कई पोशक तत्व देते है जिससे उसके शरीर को अनेक बीमारीयों से लडने की शक्ति मिलती है और उसके कमजोरी महसूस नहीं हेाती है। आइए जानते है की प्रसूती महिला कों किस तरह से किन खाद्य पदार्थो कों सेवन करने के लिए देना चहिए और वह खाद्य पदार्थ उनके लिए किस तरह से फायदेमंद होते है।

1. सौफ का पानी-
कई बार यह होता है कि प्रसव के बाद महिलाओं का पाचन तंत्र बिगडने लगता है जिससे वह किसी भी प्रकार के खाद्य तत्व को आसानी से पचा नही पाती है, और उन्हें कब्ज, अपचन, गैस आदि रोग हो सकते है इसके लिए एक उपाय है सौफ का पानी. यह पाचन तंत्र कों सही बनाता है।
2. अजवाइन का परांठा -
प्रसूती महिला के लिए अजवाइन काफी फायदेमंद हेाती है. अजवाइन को हलवे मे डालकर खिलाने से भी प्रसुती के शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही साथ गेंहूँ के आटे से बना अजवाइन का परांठा फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। इससे प्रसुती महिला की गर्भाशय की समस्त समस्याएं ठीक होती है साथ ही साथ प्रसूती के पाचन क्रिया मे भी सुधार आता है और वह किसी भी खाद्य पदार्थ को आसानी से पचा पाती है।
3. गौंद के लड्डु -
खाद्य के गुणवत्ता के आधार पर देखा जाए तो प्रसुती महिला के लिए गोंद के लड्डु काफी फायदेमंद होता है। गौंद मे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। अगर सर्दियों के दिनों मे किसी महिला का प्रसव हुआ हो तो उसके सेहत के लिए गोंद के लड्डू गुण कारी सिद्ध हो सकते है। गोंद के लड्डू मे गोंद के साथ, मुंग की दाल, सोयाबीन का आटा और ड्राईफ्रुट को मिलाकर लड्डू बनांए। इनसे प्रसुती मां के शरीर को काफी फायदेमंद पोषक तत्व और प्रोटीन मिलते है और उसके शरीर को मजबूत बनाते है।
4. व्यायाम जरूरी -
प्रसुति महिला के उचित खान पान के साथ व्यायाम भी उतना ही जरूरी होता है। सेहतमंद रहने के लिए खानपान के साथ नियमित हल्की एक्सरसाइज करे। इससे प्रसुति महिला के शरीर की मांसपेशियाँ लचीली होगी और उसकी हड्डिया मजबूत होती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।