क्या गर्भवती महिलाओं के ये लक्षण आपको पता है, अगर नहीं तो पढ़िए इसे


गर्भावस्था का पल एक अद्भुत अनुभव होता है। जब आप गर्भवती होते है तो उसके कुछ साफ संकेत भी मिलते है जैसे कि गर्भवती होने पर स्तनों में थोड़ा दर्द व तनाव होता है जिसे एक प्रारंभिक लक्षण भी माना जाता है। कई महिलाओं का मानना है की उन्हे स्वयं ही आभास होता है कि वे गर्भवती है पर बहुत से ऐसे भी दूसरे लोग होते है जिनको सहज ज्ञान होता है और वो अन्य तरीकों से बताते है कि वे गर्भवती है या नहीं। गर्भावस्था के कारण शरीर में होने वाले हाॅर्मोन बदलाव की वजह से स्वभाव चिड़चिड़ापन और थकावट महसूस होने लगता है।

डाॅक्टरों की माने ताे मासिक धर्म बंद होना और बार -बार उल्टी आना, थकान, स्तनों मे बदलाव से आप आसानी से पकड़ सकते है कि आप गर्भवती है या नहीं।
मां बनना हर महिला का सबसे बड़ा उपहार है, और जब कोई महिला को यह पता चलता है कि वों गर्भवती है तो वह उसके लिए जीवन का सबसे बड़ा खुशी का दिन होता है। पर बहुत सी महिलाओं को उसके गर्भवती होने की खबर देर से मिलती है तो उसका असर उसके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

अच्छा है आप जान लें कि गर्भवती होने के लक्षण क्या है –

1. माहवारी का बंद होना – एक स्वस्थ महिला को हर माह निश्चत समय या उसके आस – पास माहवारी होती है, लेकिन जैसे ही महिला गर्भवती होती है माहवारी का होना बंद हो जाता है। यह गर्भधारण का सबसे पहला लक्षण है।
2. सिर दर्द एवं उल्टी आना – गर्भधारण होने के साथ ही महिलाओं के हार्मोंस के निरंतर बदलाव होने के कारण सिर दर्द एवं शुरुआती महिनों से ही जी मिचलाना और उल्टीयां होने लगती है ऐसा होने पर आप समझ जाएं कि आप गर्भवती है।
3. बार -बार यूरीन आना – गर्भावस्था के शुरुआती दिनों मे बार – बार यूरीन आता है ऐसा इसलिए होता है क्याकि ऐसे दिनों मे महिलाएं अतिरिक्त तरल पदार्थ उत्पादित करता है जिससे मुत्राशय पर दबाव पड़ता है और आपको बार-बार यूरीन के लिए जाना पड़ता है। साथ ही कभी – कभार बहुत अधिक थकान भी महसुस होना गर्भवती होने के लक्षण माने जाते है।

आइये गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में जानें –

  • स्तनों मे पीड़ा होना।
  • स्वभाव मे बदलाव व चिढचिढापन और थकावट होना।
  • मासिक धर्म का बंद होना।
  • सुबह के समय कमजोरी या ढीलापन।
  • उल्टी का आना या उल्टी होने जैसा लगना।
  • स्तनों मे भारीपन व पीठ में दर्द होना भी गर्भावस्था के प्रारंभीक लक्षण होते है।
  • गर्भावस्था के शुरुआती में सिरदर्द होना ही गर्भवती होने का लक्षण है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।