इस फल को खाने से ज्यादा इसमें यूज करती है लड़कियां


केला खाना कितना लाभदायक होता हैं। इसके बारे में किसे नहीं पता हर किसी को पता है की केला हमारे स्वस्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। केले में बहुत सारे पौषक तत्व होते है। इसका सेवन करके हम बहुत सारी बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते है। इसका सेवन करके हम कब्ज को ठीक कर सकते हैं क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो हमारी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने का काम करता है।


केला वैसे तो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसका सेवन पुरुष व महिला दोनों करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की महिलाएं केला खाने से ज्यादा इसका इस्तेमाल किसी और चीज़ के लिए करती है। जी हाँ आपने बिल्कुल सही सुना केला सिर्फ खाने के काम ही नहीं आता इसका इस्तेमाल कई और चीज़ो लिए भी किया जाता है आज हम इसी बारे में ही बात करने जा रहे हैं।

चेहरे को सुंदर बनाने के लिए :-
केला आपके चेहरे के लिए कितना गुणकारी होता है। इसका सयाद ही आपको पता हो चेहरे के कालेपन से लेकर दाग धब्बे तक को खत्म करने में केला एक सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए केले को नींबू के रस के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना हैं। और रोज सुबह रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाना हैं। ऐसा निरंतर कुछ दिनों तक करने से चेहरा निखरने लगता है और सारे दाग धब्बे भी खत्म हो जाते है।

यह पढ़ें :  इन चीज़ों को खाने से आपका होने वाला बच्चा होगा सुंदर, अकल्मन्द व तंदरुस्त


बालों को मजबूत बनाने के लिए :-
आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी इतना समय नहीं है की वह अच्छे से अपने बालों की देख भाल कर सकें। जिसके कारण बालों का कमजोर होना आज एक बहुत छोटी सी बात बन गयी है। अगर आप भी कमजोर बालों के परेशान है तो केले के पेस्ट में शहद मिलाकर इसे सप्ताह में दो बार अच्छे से अपने बालों में लगाये। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके बाल मजबूत बन जाते हैं और बालों की सभी समस्या भी समाप्त हो जाती हैं। इसीलिए लड़कियां केले को खाने के अलावा भी इसका इस्तेमाल करती है।

अगर आप भी है केले खाने के शौक़ीन तो पहले इसे पढ़िए

जैसा की हम सभी जानते है की एक सेब प्रतिदिन खाकर हम डॉक्टर को अपने से दूर रख सकते है ठीक उसी तरह अगर हम प्रतिदिन केले का सेवन करते है तो हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है और इसका सेवन करके भी हम डॉक्टर को अपने से दूर रख सकते है। इसीलिए अगर आप केले नहीं खाते तो आज से ही खाना शुरू कर दें। क्योंकि इसके सेवन से हमें बहुत सारे फायदे होते है।


आज हम बात करने जा रहे है की अगर हम केले का सेवन प्रतिदिन करते है तो इसके हमारे शरीर पर क्या क्या फायदे होते है। इसके सेवन से जो फायदे होते है वह कुछ इस प्रकार है।

शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करें :-
केले में प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज, व कार्बोहाइड्रेट मौजूदा होते हैं जो कि हमारे शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा पैदा करते हैं। थकान होने पर अगर एक या दो केले का सेवन कर लिया जाए तो ऐसा करने से शरीर को तुरंत शक्ति मिलती है। इसीलिए लोग खेलने से पहले केला खाते है ताकि खेलते समय शरीर को पूरी ऊर्जा मिलें।

दिल के लिए फायदेमंद :-
केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह इलेक्ट्रोलाइट में समृद्ध है जो आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों में आराम देखने को मिलता है। इसीलिए डॉक्टर भी दिल के रोगी को केला खाने की सलाह देते है। दिल के रोगी को दिन भर में कम से कम दो केले तो जरूर खाने चाहिए।

यह पढ़ें : आजमाए ये तरीका आपकी पार्टनर खुद आपकी बाहों में आ जाएगी

मोटापा कम करें :-
आपने हमेशा सुना होगा की केला खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते है की आप केले का सेवन करके अपना वजन कम भी कर सकते है। अगर केले को सुबह सेवन किया जाए तो यह मोटापा कम करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें वसा कम मात्रा में होता है और फाइबर व विटामिन भरपूर मात्रा में होते है जो आसानी से शरीर में पच जाते है लेकिन अगर आपका वजन अधिक है तो आप इसका सेवन रात में कभी भी न करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।