अंगूर के फायदे जानकार दंग रह जायेंगे आप


अंगूर जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं, आज हम आपको बताएँगे के इस रसीले फल को खाने के क्या क्या फायदे हैं।

कहते हैं कि अंगूर का उत्पादन सबसे पहले करीब छह हजार साल पहले यूरोप में हुआ था। फ्रांसीसियों के साथ यह अमेरिका पहुंचे जहां बाद में इसका प्रयोग वाइन बनाने के लिए किया जाने लगा। यह एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है। इसमें मां के दूघ के समान पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है।

मगर उन कहने वालो को क्या पता के अंगूर का प्रयोग भारत में सदियों से होता आ रहा हैं और उस समय से हो रहा हैं जब उनके बापदादा जंगलो में बिना कपड़ो के नंगे घूमा करते थे।

आइये जानते हैं इसके और महत्‍वपूर्ण उपयोग-

अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अंगूर प्राकृति का एैसा फल है जिसमें हर तरह के उत्तम गुण हैं जो सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको अंगूर में छिपे सेहत के राज के बारे में बताया जाएगा जो कई रोगों को दूर करने में आपकी मदद करेगें।

अंगूर में ग्लूकोज, मेग्नीशियम और साइट्रिक आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंगूर कई रोगों में लाभ देता है जैसे टी बी, कैंसर, रक्त विकार और पारिया जैसे रोगों का अंत करने में लाभदायक है। साथ ही अंगूर का प्रयोग बच्चे, युवा, कमजोर और गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदा करता है।

जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए अंगूर सेवन करना हितकारी है। अंगूर शूगर की मात्रा को कम करता है। खून में मौजूद शूगर को नियंत्रित करने में अंगूर अहम भूमिका निभाता है।

अंगूर खून की कमी और आयरन की कमी को दूर करता है।

जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है वे सुबह उठकर अंगूर का रस पीयें। एैसा कुछ दिनों तक करने से माइग्रेन की समस्या से निजात मिल सकता है।

हाल ही में हुए नये शोध में यह बात सामने आई है कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने में अंगूर सेवन एक कारगर उपाय है। साथ ही हर्ट अटैक के रोग से बचने के लिए काले अंगूर का जूस पीने से लाभ मिलता है। काले अंगूर का रस खून के थक्कों को बनने से रोक देता है।

अंगूर का रस पीने से दिल में हो रहे दर्द में आराम मिलता है।

कब्ज को खत्म करने के लिए काली मिर्च और नमक को अंगूर में डालकर सेवन करना चाहिए।
भूख बढ़ाने में भी अंगूर एक कारगर नुस्खा है। विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने पर यह भूख को बढ़ाने में मदद करता है।

खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी पूरी हो जाती है।
अंगूर हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसलिए अंगूर का एक गिलास जूस अवश्य पीयें।

याददास्त को बढ़ाने के लिए अंगूर के रस की 2 चम्मच सुबह और 2 चम्मच शाम को पानी के साथ मिलाकर, खाना खाने के बाद लें। यह आपकी कमजोर याद शक्ति को बढ़ाएगा।

अंगूर मुंह के छालों से भी मुक्ति दिलता है। अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह से संबंधित रोग जैसे घाव और छाले दूर हो जाते हैं।

अंगूर वैदिक दृष्टि से अनोखा फल है। इसलिए अंगूर को किसी न किसी रूप में अपने भोजन में शामिल करें। अंगूर आपको हमेंशा रोगमुक्त रखेगा साथ कई तरह की समस्याओं से भी निजात दिलवाएगा।

इतने फायदे सुनने के बाद मैं तो जा रहा हूँ अंगूर खाने और आप ?

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।