इस बीमारी में काटने पड़ते हैं पैर, ये हैं इसके संकेत


आजकल के व्यस्त दिनचर्या में खुद का खयाल रखना मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं। इनमें से कुछ बीमारियां तो ऐसी भी जिसमें 100 मे से 10 मरीजों का पैर तक काटना पड़ जाता है। इसलिए जरुरी है कि इस मामले में पहले से ही सतर्क रहा जाए और समय रहते डॉक्टर को दिखाया जाए।

1. काटने पड़ जाते हैं पैर
दरअसल ये समस्या डायबिटीज के मरीज में होती है।  डायबिटीज के कारण पैंरों तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती, ऐसे में पैर में कई प्रकार के इंफेक्शन हो जाते हैं। जिस कारण  पैर काटना पड़ाता है।

2. हमेशा नींद आना
अगर आप हमेशा नींद के आगोश में रहते हैं। सुबह उठने के बाद भी अगर नींद सता रही है, तो हो सकता है आपका ब्लड शुगर लेवलवढ़ रहा हो।

3. वजन घटना
इसके अलावा अचानक तेजी से वजन घटना भी डायबिटीज का ही एक लक्षण है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें।

4. बार-बार यूरिन की समस्या 
बार-बार यूरिन आना भी शुगर का संकेत हो सकता है। दरअसल शरीर में ज्यादा मात्रा में जमा हो चुका शुगर यूरिन के जरिए बाहर निकलता है, ऐसे में बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है।

5. अांखें कमजोर होना
डायबिटीज आपकी आंखों पर  भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में दिन ब दिन आपकी आंखें कमजोर होने लगती हैं।

6. बार-बार भूख लगना
बार-बार भूख लगना या फिर खाने के तुरंत बाद ही भूख महसूस हो तो आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।