सेहत का खजाना छिपा है केसर की पत्तियों में, फायदों को जान आप भी होंगे हैरान!


केसर का नाम तो आपने सुना ही होगा। केसर की पत्तियों में ऐसा गुण छिपा है जिससे आप खाने का स्वाद तो बढ़ा सकती ही हैं। साथ ही इसका उपयोग खूबसूरती बढ़ाने में भी किया जा सकता है। आजकल तो इसका इस्तेमाल मेडिसन में भी किया जाता है। इसके सेहतमंद फायदों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगी..

आंखों की रोशनी होती तेज 
आज की लाइपफ स्टाइल ही ऐसी हो गई है कि हमें घंटों कंप्यूटर के सामने काम करना पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। केसर आंखों की परेशानी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। हाल में हुए एक शोध में इस बात को साबित किया गया है कि केसर के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद ठीक करने में भी मदद मिलती है। 

नहीं रहेगी बदहजमी 
अगर आप बदहजमी, पेट-दर्द, पेट में मरोड़, गैस, एसिडिटी आदि बीमारियों से परेशान हैं तो केसर आपको इनसे राहत दिला सकता है। आपको बता दें पेट संबंधित बीमारियों के इलाज में केसर का उपयोग करना रामवाण से कम नहीं है। 

महिला संबंधी रोगों से मिलता छुटकारा  
केसर का नियमित सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसके सेवन करने से महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या का समाधान भी होता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों जैसे: गर्भाशय की सूजन, पेट और शरीर के दर्द से राहत दिलाता है। 

मस्तिष्क को बनाता मजबूत 
केसर को चंदन के साथ घिसकर इसका लेप माथे पर लगाने से सिर, आंखों और दिमाग को ठंडक पहुंचती है और दिमाग भी तेज होता है। इसके अलावा चंदन और केसर को मिलाकर सिर पर इसका लेप लगाने से सिर दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा मलाई, शहद और केसर की पत्तियों को मिलाकर इसका लेप चेहरे पर लगाने से स्कीन ग्लो करने लग जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।