घरेलू उपाय: इसे पीने से दूर होगी कफ की परेशानी


मौसम बदलने के साथ गला खराब, खांसी,जुकाम और कफ की समस्या होना आम बात है। कफ होने पर सेहत से जुडी और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। जिससे कफ की परेशानी से राहत पाई जा सकती है। 

सामग्री 

- 500 मि.ली पानी
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून शहद

बनाने का तरीका 

1. एक बर्तन में पानी डालकर मध्यम आंच पर गैस पर रख दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें अजवाइन और हल्दी डाल दें।

2. इसे ठंड़ा होने पर एक मिश्रण में एक टीस्पून शहद मिलाकर पीने से छाती में रक्त संचय (chest congestion) साफ हो जाता है।

ध्यान में रखें ये बात 

इसे पीने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। किसी तरह के रिएक्शन और नुकसान के लिए हम जिम्मेवार नही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।