चमकते दांतों के लिए अपनाएं ये तरीके, झट से दूर होंगी समस्या


हम सभी के मुंह में हमेशा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। हमारे खाने-पीने के सामान में यदि किसी भी रूप में शक्कर है तो मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया तुरंत शक्कर को एसिड में बदलना शुरू कर देते है। भोजन के कण भी एसिड में बदल जाते हैं और दांत का मजबूत इनेमल इस एसिड से दांत की रक्षा करता है। लेकिन किसी कारण से दांत का ये इनेमल कमजोर पड़ जाता है तो एसिड धीरे-धीरे दांत को अंदर तक खोखला कर देता है। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए यदि हम कुछ चीजों को ख्याल रखेंगे तो दातों से जुड़ी समस्याओं से तुरंत निजात पा सकते हैं।

1. मिठाई ,चॉकलेट आदि मीठे और एसिड वाली खाने पीने की चीजों का उपयोग कम करना चाहिए। खासकर बाजार में मिलने वाला सॉफ्ट ड्रिंक दांतों के इनेमल के लिए बहुत नुकसान देह होता है, क्योकिं इसमें फॉस्फोरिक एसिड और सिट्रिक एसिड होता है। 

2. दांतों पर चिपकने वाली खाद्य सामाग्रियों से बिल्कुल बचना चाहिए। यदि ऐसा कुछ खाया पिया है तो या तो ब्रश कर लें या अच्छे से कुल्ले करके दांतों की सफाई कर लें। यदि यह कई घंटों तक लगातार बनी रही तो यह आपके दांतों को खोखला भी कर सकती है।

3. पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। इससे लार पर्याप्त मात्रा में बनती है जो दांतो की सुरक्षा तो करती है साथ ही मसूड़ों को गीला भी रखती है। ऐसा होने पर भोजन दांतों में नहीं चिपकता और आपके दांतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।

4. यदि मीठा पेय या फिर मसालेदार खाद्य सामाग्री का सेवन किया है तो रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। क्योंकि इन खाद्य सामाग्रियों के कारण दांत में विषैले तत्व जमा हो जाते हैं जिनसे दांतों को नुकसान होता है।

5. दांतो की सफाई सही तरीके से करना जरूरी है। संभव हो तो डेंटिस्ट से सही तरीके से ब्रश करना सीख लेना चाहिए। हम बचपन से ब्रश करते आये है फिर भी कीड़ा लगने का अर्थ यही है की ब्रश सही तरीके से नहीं हो पाना। रात को ब्रश जरूर करना चाहिए। ये सुबह किये जाने वाले ब्रश से भी ज्यादा अच्छा है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।