सिर की खुजली से परेशान? अपनाइए यह घरेलू उपचार


बदलता मौसम खासकर बारिश, आदि में बालो में कई तरह की समस्या आती है| बरसात के मौसम में कई बार हम भीग जाते है, साथ ही इन दिनों वातावरण में भी बहुत नमी रहती है, जिसके चलते बाल चिपचिपे हो जाते है और सिर में खुजली की समस्या पैदा हो जाती है।

इसके अतिरिक्त सिर की त्वचा का रुखा होना, बालो में रूसी, सस्ते वाले शैंपू, गलत खान-पान आदि के कारण भी सिर में खुजली होने लगती है|

यह खुजली कभी कबार इतनी ज्यादा होती है की लोग इस पर नियंत्रण नहीं रख पाते है| जिसके चलते सर में लाल चकत्ते पड़ जाते है| यहाँ तक की कई बार लोगो को खुजली के कारण सामाजिक तौर पर शर्मिंदा भी होना पड़ता है|

सिर की खुजली से निजात के उपाय

तेल की मालिश
सिर में खुजली होने के पीछे का मुख्य कारण रुसी है| रुसी से निजात पाने के लिए तेल की मालिश सबसे अच्छा उपाय है| लेकिन एक बात का ख्याल रखे की रासायनिक और खुशबूदार तेल का उपयोग ना करे|
  • सबसे पहले नारियल और बादाम तेल को मिलाकर एक कटोरी में रखें|
  • अब इसे मिक्स करके अपने बालो की जड़े (स्कैल्प) में अच्छी तरह से मालिश करे।
  • आपको मसाज इस तरह से करना है की तेल आपके बालों की जड़ों में जाये|
  • इसके बाद अपने बालों में से तेल को निकालने के लिए केवल माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करे|

नींबू का रस
वैसे तो नींबू एक बहुत ही फायदेमंद घरेलू उपचार है| इससे सिर में होने वाली खुजली की समस्या से भी निजात पाई जा सकती है| दरहसल इसमें मौजूद सिट्रि‍क एसिड त्वचा की सफाई करता है|
  • यह सिर की त्वचा की खुजली दूर करने के साथ साथ बालो में चमक भी लाता है|
  • यह प्रयोग बहुत ही आसान Itchy Scalp Treatment है|
  • प्रयोग के लिए बस कुछ देर इसके रस को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें, फिर पानी से इसे धो लें।

गेंदे के फूल
गेंदे के फूल के बारे में हम सभी जानते है| यह बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाते है| आपको महज 10 रूपए में काफी सारे फूल बाजार में मिल जायंगे| इसलिए महेंगे उत्पादों को इस्‍तेमाल करने की बजाय, इसके इस्तेमाल से आपको फायदा मिलता है|
  • गेंदे के फूल एंटी-इंफ्लेमेंटरी और एंटीबैक्‍टीरियल गुण मौजूद होते है, जो सिर की खुजली दूर करने में मददगार है|
  • इसे प्रयोग करने के लिए इससे हेयर पैक बना ले, 15-20 मिनट रखने के बाद धो ले|

प्याज का रस
यदि आप चाहते है की आपको रुसी, बालो का झड़ना और खुजली से निजात मिल जाये तो हम आपको बता दे की Onion Juice for Dandruff बेहद फायदेमंद है|
  • प्रयोग के लिए एक बड़ा प्याज लें, और उसका छिलका निकालकर उसकी स्लाइस कर लें।
  • अब इसे मिक्सर में पानी के साथ डाले और प्याज का रस बना लें।
  • इस रस को एक घंटे के लिए स्कैल्प पर लगाये और बाद में हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करे|
  • इस उपाय से आपको रूसी और बालों के झड़ने दोनों से निजात मिल जायेगा|

अन्य उपचार इन्हें भी जानिए:-
  • सेब के सिरके को हल्के गर्म पानी के साथ मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से भी खुजली से तुरंत राहत मिलती है| कुछ देर लगाने के बाद इसे साफ़ पानी से धो लेना चाहिए|
  • दही से सिर की त्वचा पर मसाज करके भी खुजली दूर होती है| इससे बालो में चमक भी आती है|
  • नारियल के तेल में थोडा सा कपूर मिलाकर सिर की त्वचा पर मालिश करें। कपूर की तासीर ठंडी होती है जिसके चलते खुजली शांत होगी और किसी प्रकार का इंफेक्शन होने पर भी ठीक हो जाएगा।
  • सिर की त्वचा में खुजली होने का एक खास कारण सिर की सफाई ना करना भी है| जिससे हमारे सिर में रुसी तथा जू होती है और सिर खुजली की समस्या होने लगती है| इसलिए अपने बालो में साफ़ सफाई रखे|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।