दूध में गुड़ डालकर पीने से नहीं होती ये 5 बीमारी


आपके किचन में कई ऐसी चीजें होती है जो बड़ी सी बड़ी बीमारी को आसानी से दूर कर सकता है। घरेलू नुस्खे से अनजान होने के कारण हम छोटी-छोटी चीजों के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं। जहां आप हजारों रुपए खर्च करने को तैयार होते है। तो आइए आज हम आपको दूध और गुड़ के बारे में बताते हैं। गुड़ खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वहीं दूध पीने से कैल्शियम की पूर्ति होती है। अगर दूध में गुड़ मिलाकर पीया जाएं तो इसका फायदा और भी अधिक बढ़ जाता है। ज्यादा नहीं, बस 50 ग्राम गुड़ ही आपको सेहतमंद बनाने के लिए काफी है।

किन चीजों में दूध-गुड़ है आपके लिए फायदेमंद


  • अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है, जिससे फोड़े-फुंसी और घाव होने की आशंका कम हो जाती है। हर रोज गुड़ की छोटा सा पीस अदरक के साथ मिलाकर खाएं और गरम दूध पीएं. ऐसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा. 
  • दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर में खून की कमी, थकान नहीं रहती है। अगर आप भी खुद को सेहतमंद बनाने चाहते हैं दूध में गुड़ मिलाकर पीना शुरू कर दीजिए।
  • इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है. साथ ही इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती. अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो ग़ुड़ में दूध मिलाकर पीएं। पाचन क्रिया के लिए गुड़ से बेहतर कुछ भी नहीं है।
  • मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी दूध में गुड़ मिलाकर पीना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। डॉक्टर हमेशा गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने के सलाह देते हैं. अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ खाती है तो उन्हें एनीमिया नहीं होता. 
  • सर्दी खांसी होने पर भी गुड़-दूध का सेवन अच्छा माना गया है।
  • गुड़ का सेवन करने से बाल अच्छे होते हैं और त्वचा मुलायम बनती है. अगर आपके चेहरे पर मुंहासे और एक्ने हैं तो इसे खाने से वह भी ठीक हो जाएंगे.
  • महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए गरम दूध में गुड़ डालकर कर जरूर पीना चाहिए. 
  • अगर आप को अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाएं और इसके बाद एक ग्लास गरम दूध का सेवन करें. 
  • अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो इसे बचने के लिए गुड़ को शक्कर की जगह दूध या चाय में डाल कर पीएं.

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।