खांसी या दमा में फायदेमंद है अलसी की चाय, शेयर करें


सर्दी या बारिश के मौसम में जुकाम और खांसी होना सामान्य बात है। मौसम ठंडा होने के कारण नमी होती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी उतना ही होता है। ऐसे में आप भी अगर खांसी से परेशान हैं, तो अलसी की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। जानिए कैसे बनती है अलसी की यह चाय, और कैसे पीना है इस चाय को -   

अलसी की चाय बनाने के लिए आपको पिसी हुई अलसी या फिर इसका पाउडर प्रयोग करना होगा। यह चाय आपको खांसी की तकलीफ से निजात दिलाने में मदद करेगी। चलिए बनाते हैं अलसी की चाय - 

आवश्यक सामग्री : 

2 कप पानी, अलसी पावडर 1 चम्मच, शहद या गुड़ अथवा शक्कर (स्वादानुसार)। 

बनाने की विधि : 

  • 2 कप पानी में एक चम्मच अलसी पावडर डालकर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाते रहें, जब तक कि पानी एक कप न रह जाए।  
  • इसके बाद इसे आंच से उतार लें और जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ अथवा शक्कर डालकर मिलाकर हल्का गुनगुना या फिर  थोड़ा गरम-गरम ही पि‍एं।   
  • इस चाय को पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम या दमा की परेशानी झेल रहे व्यक्तियों को बहुत लाभ होता है। जिसे भी सर्दी में इस तरह की तकलीफें हो, वह बीमार व्यक्ति इस चाय का दिनभर में 2-3 बार सेवन कर सकते है।   

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।