इन 7 कारणों से जल्दी सोना है फायदेमंद

एकदम से बदल चुकी जीवनशैली और देर रात तक होने वाली पार्टी के साथ बेड पर गजेट्स के इस्‍तेमाल से जल्‍दी सोना एक सपने जैसा हो गया है, लेकिन क्‍या आप जानते हैं जल्‍दी सोने के कितने फायदे हैं, आइए हम आपको बताते हैं।
जल्दी सोना

रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए लाभदायक होता है। समय से खाना खाने के बाद अगर आप टीवी देखने के बजाय जल्दी बिस्तर पर जायें तो ये आदत आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी देगी। शरीर को रिचार्ज करने और स्वस्थ रहने के लिए भी भरपूर नींद बहुत जरूरी है। इससे केवल आपको ही खुशी होगी और इससे आपका मूड भी हमेशा अच्‍छा और खिला-खिला रहेगा।
दूर होती है थकान

सोने से हमारे शरीर को दिन भर की थकान दूर करने और तरोताज़ा होने का अवसर मिलता है। ठीक तरह से न सोने से हमारे मस्तिष्क के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। न सोने से हमारी समझने की प्रक्रिया ही प्रभावित नहीं होती बल्कि इसका शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे तनाव, रक्तचाप और मोटापा बढ़ता है।
त्‍वचा में निखार

कम सोने वाली महिलाओं की त्वचा रूखी और सुस्त संवेदनशील प्रतिक्रिया वाली होती है। साथ ही सनबर्न रिकवरी का स्तर भी कम होता है। नींद पूरी न हो तो सौंदर्य बढ़ने की बजाय नष्ट होने लगता है। कम नींद की वजह से चेहरा निस्तेज व थका-थका सा लगता है। आंखों के नीचे काले धब्बे हो जाते हैं, स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ जाता है।
टाइम मैनेजमेंट

समय से सोने के कारण हमारी नींद भी ठीक से पूरी हो जाती है। इससे हम टाइम मैनेजमेंट भी ठीक ढंग से कर पाते है। अगर रात मे देर से सोएगे तो सुबह जगने से लेकर आगे के सारे कामों का टाइमटेबल बिगड़ जाएगा। इसलिए समय से सोना लाभदायक होता है।
दिखेंगे फ्रेश-फ्रेश

अगर आप रात में 7-8 घंटे की नींद लेती हैं तो आप सुबह बेहतर महसूस करेंगी। नींद पूरी होने के लिए जरूरी है कि आप वक्त पर सो जाएं। अगर आपको सुबह छह बजे उठना होता है और आप जल्दी सोने नहीं जा सकतीं तो सोने को वक्त को 15 मिनट पहले कर लें, क्योंकि अगर आप एक साथ ऐसा करेंगी तो भी आपको नींद नहीं आएगी, क्योंकि आपकी नींद का वो वक्त नहीं है।
नहीं बढ़ता वजन

नींद हमारे द्वारा ग्रहण की जाने वाली कैलोरी और शारीरिक सक्रियता और उपापचय के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली कैलोरी के बीच संतुलन बनाये रखता है। इसलिए मोटापा और मधुमेह के इलाज के लिए नींद में सुधार करना जरूरी है।पर्याप्त नींद नहीं लेने पर वजन बढ़ने और मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।
बढ़ती उम्र हो जाती है बेअसर

पर्याप्त नींद नहीं लेने वालों को बढ़ती उम्र के कई लक्षण आ घेरते हैं। एक व्यापक शोध में यह पाया गया कि प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की नींद लेने वाले 4.5 घंटे से कम सोने वालों की तुलना में लम्बी उम्र जीते हैं।
बीमारियों से बचाव

भरपूर नींद सोने वालों में सर्दी जुकाम और अल्सर जैसी बीमारियां भी कम होती हैं।रात में गहरी नींद लेने के बाद दूसरे दिन जो चुस्ती एवं ताजगी महसूस होती है वह किसी टॉनिक के सामान होती है। इससे आपकी कार्यक्षमता बढती है और आप बेहतर काम कर पाते है।। आप भी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाना चाहते है, तो अच्छी नींद लीजिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।