जीरे से दूर होंगी कई स्किन प्रॉबल्म, जानिये कैसे


किसी भी दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरे का तड़का लगाया जाता है लेकिन क्या आप जानते है किचन में आम मिलने वाला ये मसाला स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

1. गंजापन या बालों का झड़ना :

अगर आप बालों के लगातार झड़ने से परेशान है तो एक छोटा चम्मच काले जीरे के ऑयल को एक बड़े चम्मच ऑलिव या कॉकोनेट ऑयल में मिलाएं। फिर इससे बालों की मसाज करें और 30 मिनट तक बालों पर लगाए रखें। इस प्रकिया को हफ्ते में 1-2 बार जरूर अपनाएं।  

2. घने और शाइनी बाल :

लंबे और शाइनी बाल पाने के लिए अाधा बड़ा चम्मच जीरे को तीन-चौथाई कप पानी में भिगोकर उबाल लें। जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाएं तो इसे छानकर इसमें अंडे की ज़र्दी मिलाएं और इसे मिलाकर कर गाढ़ी क्रीम बना लें। अब इस मिक्सचर से बालों की जड़ों में मसाज करें और इसे 30 मिनट तक बालों में रहने दें। फिर बाल धो लें। 

3. एंटी एजिंग और ग्लोइंग स्किन :

जीरे में पाए जाने वाला विटामिन E एजिंग की निशानियों को दूर करता है। इसके फेसपैक से स्किन में ग्लो भी आता है। फेस पैक बनाने के लिए 3:1 के अनुपात में हल्दी और जीरा पाऊडर लें और शहद मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

4. दाग-धब्बे हटाएं :

रात को जीरे के पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन पर नैचुरल ग्लो आएगा और दाग-धब्बे दूर होंगे।

5. स्किन टोनर :

जीरे को स्किन टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरे के रस में समान मात्रा में एप्पल विनेगर मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।