टेढ़े-मेढ़े दांतो को घर पर सीधे करने के आसान तरीके


  • टेढ़े-मेढ़े दांत एक प्रकार की समस्या की तरह है।
  • इससे ब्रश करने और चबाने में दिक्कत होती है।
  • इसके कारण मुंह में चोट भी लग सकती है।
  • जीभ और उंगली से इसे सीधा कर सकते हैं।


           टेढ़े-मेढ़े दांत से असहज अनुभव होना आम बात है साथ ही ये एक समस्या की तरह भी हैं। इनके कारण आपको खाने और चबाने में समस्या हो सकती है। इस तरह के दांतों के साथ आप अच्छे से ब्रश भी नहीं कर पाते हैं और दांतों में गंदगी जमा रहती है, जिसके कारण दांतों की समस्यायें होने लगती हैं। ये जबड़ों से अच्छी तरह से जुड़े नहीं होते हैं, इसलिए इनसे चोट भी लग सकती है। इसे सीधा कराने के लिए अगर आप ब्रेसेज पहनेंगे तो यह आपके लिए महंगा हो सकता है। इस लेख में हम आपको घर पर ही इस समस्या को सुलझाने के बारे में बता रहे हैं।
ब्रेसेज के बिना दांतों को सीधा करें
सबसे पहले इस बात पर गौर करें कि कैसे ब्रेसेज से टेढ़े-मेढ़े दांत सीधे हो जाते हैं। इसका एक सीधा सा जवाब है, वह यह कि ब्रेसेज दांतों पर दबाव डालता है और उसे बनाये रखता है। यानी दांतों पर एक प्रकार से निरंतर दबाव बनाने से दांत सीधे होने लगते हैं।
क्योंकि मेटल ब्रसेस से दांतो को होता है नुकसान

जीभ का सहारा लें
ब्रेसेज नहीं लगवा रहे हैं तो ब्रेसेज का काम आपकी जीभ कर सकती है। इसके लिए अपनी जीभ से टेढ़े-मेढ़े दांत पर दबाव डालें। यह ध्यान रहे कि जीभ से दांत पर निरंतर और लगातार दबाव डालना है, नहीं तो फायदा नहीं होगा। इसके लिए आपके अंदर धैर्य होना जरूरी है।
उंगली का प्रयोग करें
जीभ की तरह दांतों को सीधा करने के लिए आप उंगली का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी उंगली से दांत पर निरंतर दबाव डालना पड़ेगा। उंगली से दबाव बनाना बहुत आसान है और आप इसे हर जगह प्रयोग भी कर सकते हैं।

यह ध्यान रखें
अगर आप अपने दांतों को घर पर सीधा कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपसे अधिक गलती न होने पाये, नहीं तो स्थिति और बदतर हो सकती है। इसके कारण दांतों और मसूड़ों की समस्या भी शुरू हो सकती है। इससे आपके दांत कमजोर भी हो सकते हैं।

दांतों को घर पर सीधा करने में समस्या हो रही है तो चिकित्सक के पास जायें और उसके निर्देशों का पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।