हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने के लिए लाभकारी उपाए

शरीर में हिमोग्लोबिन की सही मात्रा का होना काफी आवशयक है, क्योंकि हिमोग्लोबिन हमारे शरीर में लाल रक्त कनिका को बढाने में मदत करता है, हमारे खून में मौजूद लाल रक्त कनिका आइरन की उपस्थिति के कारण होता है, हिमोग्लोबिन की कमी होने से हमारे शरीर में रक्त का बनना रुक जाता है, जिससे एनीमिया जैसे रोगों की शिकायत होने लगती है|
रेड मीट

अगर आप मांसाहारी हैं तो रेड मीट का संतुलित मात्रा में सेवन आपके लिए फायदेमंद है। रेड मीट में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। लेकिन इसकी अधिकता आपको मोटापे या दिल की बीमारियों का शिकार बना सकती है।
सब्जियां

हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में पालक, चुकंदर, सेम की फली, टमाटर, बंदगोभी, शकरकंद, शिमलामिर्च, कद्दू, ब्रोकली, गोभी और राजमा जैसी सब्जियां फायदेमंद हैं। रोज डाइट में चुकंदर लेने से खून में रेड ब्लड सेल सक्रिय हो जाती हैं जिससे ऑक्सीजन का संचार तेजी से होता है।
फल

पपीता, सेब, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और खरबूज जैसे फल शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ाते हैं। इसके अलावा, किशमिश, अखरोट, बादाम जैसे मेवे भी तेजी से रेड ब्लड सेल बढ़ाते हैं, आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है।
अनाज

हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं, इनमें आयरन अधिक मात्रा में होता है, इनमें आयरन की अ‌धिकता होती है, इसके अलावा अच्छी मात्रा में डेयरी उत्पाद और हेल्दी डाइट आपका हिमोग्लोबिन बढ़ाती है और आपको एनेमिक होने से बचाती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।