गर्भावस्था में खानपान – जीरे का पानी करता है फायदा

सबसे पहले जानते हैं जीरे वाले पानी को बनाने का तरीका
एक चम्मच जीरे को एक लीटर पानी में उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए फिर इसे छानकर किसी बोतल या जार में भर लें। अब तैयार है आपका जीरे वाला पानी।

गर्भावस्था में जीरे के पानी के फायदे
 
एनीमिया की समस्या से बचाए
 
गर्भ के दौरान महिलाओं खून की कमी अक्सर हो जाती है और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है। ऐसे में जीरे वाला पानी पीना उनके लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरे में उचित मात्रा में आयरन होता है।

मां और बच्चे की सेहत के लिए
जीरे का पानी पीने से गर्भवती मां और उसके पेट में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए अच्छा होता है।

गैस खत्म करे
जीरे के पानी को पीने से गर्भवती महिलाओं के पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी खत्म हो जाती है।

ब्लड प्रेशर का स्तर
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। यदि आप जीरे का पानी का सेवन करती हैं तो आपका ब्लड प्रेशर सामान्य और नियंत्रित रहेगा।

बच्चे को जन्म दोष से बचाए
नियमित जीरे का पानी पीने से बच्चे के पैदा होते ही उसे जन्म दोष नहीं होता है।

शरीर की उर्जा के लिए
गर्भ के दौरान महिलाओं में उर्जा की कमी हो जाती है जिसकी वजह है उनके सामान्य वजन का बढ़ना। लेकिन जीरे वाले पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे शरीर में उर्जा आती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।