जुलाई में जन्म लेने वाले लोगो को समझना टेढ़ी खीर से कम नहीं, जानिए महीनो के अनुसार जन्म लेने वाले बच्चे का भाग्य


साल में बारह महीने होते हैं, और आपका जन्म किस महीने में हुआ है इसका आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है, आपको इससे संकेत मिलता है की आपका भविष्य कैसा होगा, या आपका स्वभाव कैसा है, साथ ही इससे प्रेम सम्बन्ध, बीमारियों के बारे में भी बताया जा सकता है, हर कोई हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक भी रहता है, तो क्या आप भी अपने बर्थ मंथ के हिसाब से जाना चाहते है की आपका स्वभाव कैसा है, आपकी लाइफ कैसी हैं यदि हाँ तो आइये जानते है की पुरे बारह महीने में हर महीने में जन्म लेने वाले जातक का स्वभाव कैसा होता है, उनकी प्रेम सम्बन्धी लाइफ कैसी होती है और साथ ही उनका लकी नंबर और लकी रंग कौन सा है, तो लीजिये शुरुआत करते हैं जनवरी से।

जनवरी में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
जनवरी माह में जन्म लेने वाले थोड़े हठी स्वभाव के होते हैं, खासकर अपने प्रेम संबंधो के मामले में हालांकि की कई बार उनका साथी उन्हें पसंद नहीं करता है, लेकिन वो इतने जिद्दी होते हैं की हर कोशिश करके अपने साथी को पाना चाहते हैं। 

जहां तक इस माह में जन्म लेने वाली महिलाओ की बात की जाए तो वो कभी भी अपने प्रेम संबंधो की पहल नहीं करती है। आकर्षक, खुशमिजाज और प्रोफेशनल व्यक्ति जैसा इनका स्वभाव होता है। आप कड़ी मेहनत में विश्वास रखते हैं, इसीलिए आपके भाग्य का सितारा हमेशा चमकता रहता है। कान के कच्चे होने के साथ, कई बात बातो को समझने पर भी आप लोगो से धोखा खा जाते हैं।
आपका लकी नंबर 5, 3, 1, होता है, और रंग डार्क ब्लू, रेड और लाइट येलो होता है।

फरवरी माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
फरवरी माह में जन्म लेने वाले शिशु में गजब की आकर्षण शक्ति और विचित्रता होती है। न तो इनकी ख़ुशी की कोई सीमा होती है, और न ही दुखी होने की, साथ ही दुखी होने पर यह अकेलापन पसंद करते हैं। हर किसी पर आसानी से विश्वास कर लेने के कारण आपको अक्सर बैठे बैठे ही धोखा मिलता है। छोटी छोटी बातों को अपने दिल से लगा लेना आपकी आदत होती है।

जहां तक प्यार की बात की जाए तो इस मामले में लड़को में बहुत ही जोश होता है, लेकिन लड़कियों के अंदर प्यार का उत्साह होने के बाद भी वो इसे जल्दी से किसी से सामने आने नहीं देती हैं।
आपका लकी नंबर 4, 7, 9, और लकी कलर सफेद, बेबी पिंक, मेहरून होता है।

मार्च में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
मार्च में जन्म लेने वाले शिशु आकर्षक, मिलनसार, यात्रा के शौकीन होने के साथ, बड़े फ्रेंड सर्कल वाले होते है।हंसी मज़ाक करने वाले और बातूनी स्वभाव के होते हैं। आध्यात्म की तरफ भी इनका झुकाव होता है। अपनी योग्यता दिखाकर यह लोग जिम्मेवार पदों पर काम करते हैं, साथ ही प्रैक्टिकल अप्रोच से भी पैसा कमाते हैं।

जहां तक प्रेम संबंधो का सवाल हैं वो यह लोग बहुत ही विश्वसनीय होते है, और उम्र भर अपने साथी का साथ निभाते है, और लड़कियों के मामले में वो हमेशा अपने प्यार को जाहिर करने में मुश्किल अनुभव करती हैं।
इनका लकी नंबर 3, 7, 9 और लकी कलर हरा, पीला, गुलाबी होता है।

अप्रैल में जन्म लेने वाले वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
अप्रैल में जन्म लेने वाले शिशु में एक ख़ास जूनून होता है, कलात्मक चीजों में रूचि रखने के साथ यह लोग एडवेंचर के शौकीन होते हैं। इनमे एक खास प्रतिभा होती है यह जिस क्षेत्र में भी कदम रखते हैं, वहां पर सफलता को चूमते हैं। यह लोह हंसमुख, ऊर्जावान, खूबसूरत होने के साथ बहुत ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। प्यार के मामले में यदि इन्हे अव्वल दर्जे का रोमांटिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
इनका लकी नंबर 3, 7, 9 लकी कलर ग्रीन, येलो और पिंक होता है।

मई में जन्म वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
मई में जन्म लेने वाले शिशु आकर्षक और लोकप्रिय होने के साथ थोड़े सनकी भी होते हैं, जो एक बार मन में ठान लेते हैं तो उसे पाकर ही दम लेते हैं। इनके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण इन्हे भीड़ में भी पहचानना बहुत ही आसान होता है।

ये लोग दिल के बहुत साफ़ होते है, यदि इनका दिल एक बार टूट जाता है तो दुबारा से जुड़ना मुश्किल होता है।जीवनसाथी के प्रति प्यार निष्ठा रखने के साथ यह लोग अतरंग सम्बन्ध बनाने के लिए भी बहुत उत्साहित रहते हैं।
इनका लकी नंबर 2, 3, 7, 8 लकी कलर सफ़ेद, मरीन ब्लू, मेहंदिया होता है।

जून में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
जून में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही जिद्दी और जुनूनी होते है, और कई बार इसी जिद्द के कारण वो खुद का नुकसान भी कर बैठते हैं। यह हमेशा मालिक बनकर रहना पसंद करते हैं, किसी के नीचे काम करना इन्हे बिलकुल भी पसंद नहीं होता है।चोरी छुपे रोमांस करने में इन्हे बहुत ही मज़ा आता है।

गुस्से पर इनका बिलकुल भी कण्ट्रोल नहीं होता है कई बार इसी चक्कर में यह क्या बोल जाते हैं इन्हे खुद भी पता नहीं होता है। लेकिन सच यह भी है की यदि इनके सितारे इनका साथ देते हैं तो यह सबपर छा जाने की काबिलियत रखते हैं।
इनका लकी नंबर 4, 6, 9 लकी कलर ऑरेंज, मेजेंटा और येलो होता है।

जुलाई में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
जुलाई में जन्म लेने वाले लोगो को समझना टेढ़ी खीर से कम नहीं है। इनका दिल बहुत की कोमल होता है, लेकिन इनके रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा आलस ही होता है। इन्हे घूमने का शौक बहुत होता है, घर और बाहर दोनों ही जगह ये घूमना पसंद करते हैं।

पैसो की यह बिलकुल भी परवाह नहीं करते हैं, और यदि सच कहा जाए तो प्यार के मामले में इनके जैसा गहरा और समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। और इनका दाम्पत्य जीवन भी सुखो से भरपूर होता है।
इनका लकी नंबर 4, 2, 9 लकी कलर ऑरेंज, येलो और ब्लू होता है।

अगस्त में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
अगस्त में जन्म लेने वाले लोग टैलेंटेड तो होते हैं, लेकिन जैसे वो दिखते हैं वैसे होते नहीं हैं। न तो इन्हे ज्यादा दोस्त बनाना पसंद होता हैं, और न ही ये अपनी दोस्ती अच्छे से निभा पाते हैं। बेकार की जिद हमेशा इनके रास्ते में आती है।

साथ ही यह लोग एक नंबर के कंजूस होने के साथ मनी माइंडेड भी होते हैं। दांपत्य जीवन में इनका स्वभाव व्यवहार‌िक होता है, और यह अपने जीवनसाथी का ख्याल अच्छे से रखते हैं।
इनका लकी नंबर 2 , 5, 9 लकी कलर स्लेटी, गोल्डन और रेड होता है।

सितम्बर में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
तानाशाह प्रवृति के होने के बाद भी यह लोग दिल के बहुत उदार होते हैं। दूसरे लोगो की तुलना में इनकी सीखने और समझने की क्षमता अधिक होती है। यह अपने साथ का ख्याल रखते हैं, और अपने प्यार की ताज़गी हमेशा बरकरार रखना चाहते हैं, लेकिन लोगो से अधिक अपेक्षा रखने के कारण कई बार इनका अहंकार इन्हे प्यार पर हावी होने लगता है।

इन्हे अपने जीवन में संघर्ष बहुत अधिक करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी अपने जीवन को कैसे आगे बढ़ाया जाता है वो इनसे सीखना चाहिए।
इनका लकी नंबर 7, 9, 3 और लकी कलर ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन होता है।

अक्टूबर में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
ये लोग शांत और स्मार्ट होने के साथ अपने अनूठे स्वाभाव से सबका दिल जीतने में माहिर होते हैं। ये लोग निरंतर श्रेष्ठता के सपने देखते हैं और उसे पूरा भी करने की चाह रखते हैं, और उन्हें पूरा भी करते है। हर तरह की मुसीबतों और निराशा से बाहर निकलने का हौसला इनमे हमेशा रहता है। रिश्तो की राजनीति में यह लोग खूब माहिर होते हैं। 

यह लोग बहुत ही रूमानी स्वभाव के होते हैं और अपने प्रेम के पलों को दिल से जीना पसंद करते हैं। अक्टूबर में जन्मी लडकियां लड़कियां ऐसे व्यक्ति से रिश्ता रखती हैं जो सच में इन्हें पंसंद करता है, साथ ही ये भावुक स्वभाव की होती हैं, और छोटी छोटी बातों को भी दिल से लगा लेती हैं। यह लोग अपने आस पास एक रहस्यमयी घेरा बनाकर रखते हैं।और हर किसी से आपकी दोस्ती भी नहीं होती है।
इनका लकी नंबर 2, 6, 7, 8 और लकी कलर मेहरून, पिकॉक ग्रीन, ब्लैक होता है।

नवंबर में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
नवम्बर में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही पैरोकारी और दयालु होते है, और हमेशा सबकी भलाई करने के लिए आगे रहते हैं। सबके बीच सामंजस्य बैठाने में आप खूब माहिर होते हैं साथ ही आपकी सहनशक्ति भी कमाल की होती है।

लोगो के सामने यह लोग शांत और समय होते हैं, लेकिन इनके अंदर गुस्से का तूफ़ान हमेशा भरा रहता है।इनका मन बिलकुल बच्चों की तरह कोमल होता है, इसीलिए इन्हे हमेशा बच्चो से प्यार रहता है। साथ ही इस माह में जन्म लेने वाले लड़के और लडकियां प्रेम संबंधों में रोमांच और नयापन लाना पसंद करते हैं।
इनका लकी नंबर 3, 1, 7 और लकी कलर पिंक, सफेद और चॉकलेटी होता है।

दिसंबर में जन्म लेने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं:-
ये लोग एक नंबर के आलसी तो होते ही है लेकिन इनमे पता नहीं अपने आप को लेकर हमेशा किस चीज का अभिमान भी रहता है। यह लोग कभी भी किसी किसी तालमेल बिठाकर नहीं चलते हैं, साथ ही अपने लिए भी हमेशा दूसरों पर निर्भर करते हैं।

अपने आप को ही सबसे श्रेष्ठ मानने के कारण यह हमेशा चाहते हैं की हर कोई इनकी तारीफ़ करता रहे। इनके मन में हमेशा एक बात रहती है की इन्हे कोई भी समझ नहीं सकता है। लेकिन प्यार के प्रति इनकी रचनात्मक सोच के कारण इनका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।
इनका लकी नंबर 1, 3, 8 लकी कलर येलो, ब्राउन, रेड होता है।
तो यदि आप भी जानना चाहते हैं की आपका स्वाभाव कैसा है तो अपने बर्थ मंथ के हिसाब से पढ़कर जान सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।