चिपचिपा परन्तु गुणों का भंडार है सरसों का तेल


अमूमन लोगो का यही मानना है की सरसो का तेल अच्छा नहीं होता है इसकी वजह से चेहरे पर कालापन आ जाता है जो चेहरे की रंगत खोने की वजह बनता है।और साथ इसकी वजह से बाल भी चिपचपे से लगते है। लेकिन ऐसा बोलना या कहना सही नहीं होता है। क्योकि सरसो गुणों का खज़ाना है।

जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि इसकी वजह से चेहरे और त्वचा को फायदा होता है। सरसो का तेल सिर्फ सब्जी को छौकने के लिए नहीं होता है बल्कि शरीर की मसाज और त्वचा से जुडी अनेक समस्याओ में भी लाभदायक होता है। इस तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा में होने वाले रेशेज और त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। तो आइये जाने इसकी वजह से चेहरे और बालो को होने वाले के फायदे के बारे में.....

बालो के लिए

1. बालों को काला रंग देने के लिए
इस तेल में बालों को काला रंग करने के गुण होते हैं। इतना ही नहीं यह बालों को सफेद होने से भी बचाता है।इस तेल का प्रयोग सीधे ही बालो पर कर सकते है। इसको लगाने के 1 घंटे बाद शेम्पू से सर धो ले, इससे बालो की जड़ो को बहुत ही आराम मिलता है।
2. बालों के मसाज के लिए
सरसों का तेल सरसों के तेल में जीवाणुरोधी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं तो अगर आप अपने स्केल्प को सरसों के तेल से मसाज करते हो तो इससे आपका स्केल्प साफ रहेगा और आपको रूसी से भी निजात मिलेगी। इसके लिए आप सरसों के तेल, नारियल तेल और ऑलिव ऑयल जैसे तेलों को एक साथ गर्म करके मिक्स कर ले। इसके बाद इस तेल को अपने स्केल्प पर लगा कर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद एक गर्म तौलिए की मदद से आप अपने बालों को कवर कर सकती हैं। इसको बालों में दस मिनट तक लगा रहने दें, ताकि स्केल्प को सारी गर्मी मिल जाए। इसके बाद शैम्पू की मदद से अपने बालों को अच्छे से धो लें।
ये भी पढ़िए : बीमारियों को दूर करे सरसों का तेल, ये हैं फायदे

त्वचा के लिए

1. त्वचा के रंग को हल्का करने के लिए
त्वचा की रंगत को बढ़ाने के लिए जिन चीज़ो क्रीम या लोशन का इस्तेमाल किया जाता है जो नुकसानदायक होती है। लेकिन सरसो का तेल प्राकृतिक उपचार है जिसकी मदद से त्वचा पर कोई नुकसान नहीं होता है। यह त्वचा की रंगत को हल्का करता है। इसके अलावा बेसन में नींबू और सरसों का तेल मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें, इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।
2. सूखे और फटे होंठ के लिए
सूखे और फ़टे होठो के लिए जरूरी नहीं की लिपबाम ही प्रयोग में ली जाये। सरसो का तेल होठो पर लगाने से इस समस्या से निपटा जा सकता है।सरसो के तेल में कई गुणकारी तत्व मौजूद होते है जो फ़टे और सूखे होठो को मुलायम और सुंदर बना सकते है। इसके लिए रोज़ाना सरसो का तेल होठो पर लगाए जिसकी मदद से होठ नरम हो जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।