तो शादी के बाद इसलिए बढ़ जाता है महिलाओं का वजन, ये 10 बड़े कारण


द ओबेसिटी नामक जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार शादी के 5 साल के अंदर करीब 82 प्रतिशत कपल्स का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। इनमें भी महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है। इसकी एक बड़ी वजह तो अपने पार्टनर के साथ बनी न्यू रिलेशनशिप के कारण होने वाला हार्मोनल चेंजेस है। लेकिन यह अकेली वजह नहीं है। खासकर भारतीय महिलाओं के बढ़ते वजन की और भी कई वजह हैं इसी के हवाले से हम बता रहे हैं ऐसे ही 10 कारण।

नींद पूरी न होना:- शादी के बाद ज्यादात्तर महिलाओं का स्लीपिंग टाइप और पैटर्न बदल जाता है। कई बार नींद पूरी नहीं होती है। कम से कम सात घंटे न सोने के कारण वजन बढऩे लगता है।

हॉर्मोनल चेंजेस:- शादी के बाद की बदली हुई लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं की बॉडी में कई तरह के हॉर्मोनल चेंजेस होते है। ये वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते है।

उम्र का असर:- स्टडीज के अनुसार शादी के बाद बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का मोटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है। इससे फैट बर्निंग प्रोसेस स्लो हो जाती है। वजन बढ़ाने लगता है।

सोशल प्रेशर कम होना:- शादी के पहले अच्छा दिखने और वजन कम करने के लिए करीबी लोग टोकते हैं। शादी के बाद यह प्रेशर कम हो जाता है, जिसके कारण महिलाएं अपनी फिटनेस का ध्यान नहीं रख पाती है।

ज्यादा टी.वी. देखना:- शादी के बाद नई फैमिली के साथ अक्सर बैठकर बातें करना या देर तक टी.वी. देखना कॉमन है। ऐसे में फिजिकली एक्टिव न रहने के कारण महिलाओं में मोटापा बढ़ जाता है।

स्ट्रेस बढऩा:- शादी के बाद कई महिलाओ के लिए नए माहौल में ढलना मुश्किल हो जाता है। इससे स्ट्रेस बढ़ता है, जिसके कारण वजन बढऩे लगता है।

प्रेग्नेंसी:- ज्यादातर कपल्स शादी के एक या दो साल के अंदर फैमिली प्लानिंग कर लेते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद हॉर्मोनल चेंजेस और डाइट के कारण मोटापा बढऩे लगता है।

लापरवाही:- शादी के पहले महिलाएं अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। लेकिन शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के कारण फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में वजन बढऩे लगता है।

डाइट में चेंज:- अगर पति की फैमिली के लोग ज्यादा काब्र्स और फैट वाला खाना खाते हैं तो महिला को भी वही डाइट लेनी पड़ती है। इससे वजन बढऩे लगता है।

प्राथमिकता में बदलाव:- शादी के बाद ज्यादातर पति और दूसरे फैमिली मैम्बर्स के अनुसार रूटीन बन जाता है। ऐसे में महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिससे वजन बढऩे लगता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।