ये 5 उपाय अपनाएं, बढ़ती तोंद को कहें बाय-बाय!

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रख पाना आजकल हर इंसान के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में बाहर का खाना, बे वक्त खाना खाना इन सब वजहों से पेट निकल आने की समस्या आम हो गई है। बढ़ती हुई तोंद से आज हर इंसान परेशान है। ये देखने में तो बेकार लगता ही है ब्लकि आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो कर देंगे आपकी तोंद कम:

खीरे का जूस: सोने से पहले खीरे के जूस का सेवन करें। यह काफी लाभदायक होता है और पेट को साफ भी कर देता है। इसके साथ ही यह फैट भी नहीं बढ़ाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। एक खीरे में मात्र 45 कैलोरी होती है।

नींबू पानी: नींबू, शरीर के सभी विषाक्‍तों को बाहर कर देता है। यह शरीर को फ्रेश कर देता है और सारी अशुद्धियों को दूर कर देता है।

अदरक का रस:  एक चम्‍मच अदरक का रस आपकी तोंद को कम करने में सहायक हो सकता है , अगर आप इसे हर दिन लें। यह शरीर में फैट को बर्न कर देती है और कैलोरी भी कन्‍ज्‍यूम करती है।

एलोवेरा जूस:  एलोवेरा जूस, अमृतबूटी समान होता है, हर मर्ज में यह काफी लाभकारी होता है। ऐसे में वजन कम करने से लेकर तोंद कम करने में भी यह पीछे क्‍यूं रह जाएं। एलोवेरा जूस को प्रतिदिन एक कप पीने से तोंद कम होती है।

पानी में सौंफ:  आधा चम्मच सौंफ लेकर एक कप खौलते पानी में डालें, इसे 10 मिनट तक ढक कर रख दें और ठंडा होने के बाद पिएं। ऐसा रोज करने पर आपकी तोंद कम हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।