मुंह के अन्दर इन संकेतों से जानें कि कहीं आप कैंसर के तो शिकार नहीं हो गए


आज के समय में हर व्यक्ति किसी ना किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहा है। हर किसी को छोटी बीमारी से लेकर बड़ी बीमारी का सामना अपने जीवन में करना ही पड़ता है। इन्ही में से कुछ लोग जो अपने सेहत के प्रति काफी सचेत रहते हैं, उनसे बिमारियों का सामना बहुत कम करना पड़ता है। लोगों की गलत आदतों की वजह से भी उन्हें कई बिमारियों का शिकार होना पड़ता है।

लोगों की गलत आदतों का फल उन्हें तुरंत नहीं बाद में भुगतना पड़ता है। आज लोगों के पास अपनि सेहत का ध्यान रखने के लिए भी बिलकुल समय नहीं बचा हुआ है। इसी वजह से लोग अपनी सेहत के साथ कई बार खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोगों को मुंह के कैंसर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गलत खान-पान, स्मोकिंग, मुंह की अच्छे से सफाई ना करने और तम्बाकू के सेवन से मुंह के कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

एक शोध से यह बात सिद्ध हुई है कि मुंह के अन्दर होने वाले कुछ बदलाव से लंग कैंसर और कोलोन कैंसर के बारे में भी जाना जा सकता है। ऐसा होने पर बॉडी समय से पहले ही कई तरह के संकेत देने लगती है। अगर इन संकेतों को सही समय पर पहचानकर उसका इलाज करवाया जाए तो कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। आज हम आपको मुंह के अन्दर होने वाले कुछ बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप कैंसर की बिमारी से सावधान हो सकते हैं।

मुंह में दिखाते हैं यह संकेत:

1. कई बार कुछ लोगों के मुंह में काफी समयसे छाले या घाव रहते हैं। इनकी कितनी भी दवाई की जाए कोई असर नहीं होता है। अगर ऐसा कुछ आपके साथ हो रहा है तो आपको सावधान होने की जरुरत है। इसके लिए आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

2. जब आपके मुंह में कैंसर होने लगता है तो आपके मुंह को हिला पाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। मुंह का जबड़ा और होठ बड़ी मुश्किल से हिलते हैं। कई बार इन्हें हिलानें की कोशिश करने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

3. कई बार हमारे जबड़े में सूजन आ जाती है और काफी समय तक यह सूजन रहने की वजह से धीरे-धीरे जबड़े से खून भी निकलने लगता है। अगर ऐसा कुछ हो तो इसे नजरंदाज ना करें। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें और मुंह के कैंसर की जांच करवाएं।

4. कई बार मुंह के अन्दर के किसी हिस्से के रंग धीरे-धीरे बदलने लगते हैं। अगर ऐसा हो तो समझ जाइये कि आपको मुंह का कैंसर हो रहा है। बिना देरी किये तुरंत इलाज शुरू कर दें।

5. दांतों में दर्द होने एक आम बात है। दांतों में दर्द होने की वजह से जबड़े में भी दर्द होने लगता है। लेकिन अगर यह दर्द लम्बे समय से हो रहा हो या लम्बे समय तक चलता हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर समस्या का इलाज करवाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।