शुभ संकेत माना जाता है ऐसे समय पर छींक आना


बहुत पुराने समय से ही लोग शकुन-अपशकुन शास्त्र को मानते आये है। बिल्ली का रास्ता काटना, दूध गिर जाना, शीशा टूटना आदि। दैनिक जीवन में कुछ क्रिया ऐसी होती है,जिन पर हमारा बस नहीं चलता लेकिन जिनका हमारे जीवन से बहुत महत्व होता है। सभी धर्मों की इस प्रकार की अलग-अलग मान्यताएं होती है।

हिंदू धर्म में कुछ क्रियाओं को लेकर शुभ अशुभ का संकेत माना जाता है और यह प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा है। शास्त्रों में भी इनके बारे में पढ़ने को मिलता है। वैसे तो हमने सुना है कि किसी भी काम को शुरू करने से पहले अगर छींक आ जाए, तो वह अशुभ माना जाता है, तो दोस्तों आज हम कुछ ऐसी ही विडंबनाओं के बारे में बताने जा रही है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। छींकने से जुड़े शकुन अपशकुन के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं छींक आना हमेशा अशुभ नहीं होता। कभी कभी छींक आना भविष्य में घटने वाली शुभ घटना का संकेत देती है। आज हम आपको बताएँगे कि छींक का प्रभाव कब शुभ होता है और कब अशुभ।

छींक के शुभ-अशुभ प्रभाव


  • घर से किसी कार्य के लिए निकलते समय अगर छींक आ जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है, लेकिन अगर 2 छींक साथ आ जाएं, तो यह शुभ माना जाता है। 
  • खाना खाने बैठते वक्त अगर छींक आ जाए, तो कुछ समय रुक कर ही खाना खाएं। ऐसा अशुभ माना जाता है।
  • अगर किसी बीमार व्यक्ति को दवाई लेते वक्त छींक आ जाए, तो यह उसके लिए शुभ संकेत है और वह जल्दी ठीक होने की संभावना रहती है। अतः ये एक शुभ संकेत है।
  • अगर किसी वस्तु को खरीदते समय हमें छींक आ जाए, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आपके लिए ये फायदे का सौदा है।
  • पीछे की तरफ या बायीं ओर से छींक सुनाई दे तो ये बहुत शुभ होता है।
  • दायीं ओर छींक होने का अर्थ धन का नुक्सान होता है।
  • शराबी की छींक, बच्चों की छींक, बूढ़ों की छींक तथा हठ पूर्वक छींकना निष्फल माना जाता है।
  • कोशिश करने पर भी यदि छींक न रूके तो मनुष्य जिस कार्य के लिए जा रहा हो, उसमें विघ्न अवश्य पड़ता है।
  • अगर कोई नया व्यापार या काम शुरू करते समय छींक आ जाए, तो यह शुभ संकेत है।
  • अगर आप सोने जा रहे हैं या फिर सोकर उठते ही छींक आ जाए, तो यह अशुभ माना जाता है। अतः कुछ देर रुक कर और पानी पीकर सोना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।