अपने पार्टनर को सुबह उठाएं इन प्यारी शरारतों के साथ!


ऐसा कितनी बार हुआ है कि आप सोते रहते हैं और आपका साथी दूसरे कमरे से आपको आवाज़े लगाता रहता है? या फिर आपको लगता है कि उसके पास एख अलार्म है। लेकिन आप अपने पार्टनर को सुबह उठाने के लिए कुछ खास टिप्स का सहारा भी ले सकती हैं। आप भी ट्राई कीजिए

1. कडलिंग: जब आप उनसे काफी पहले उठ जाएं तो सोने का बहाना करें। उसके बगल में लेटे रहें और किसी छोटे बच्चे की तरह उससे लिपट जाएं। पुरुष कभी इसे स्वीकार नहीं करते कि उन्हें आपकी यह कडलिंग वाली शरारत पसंद आती है। उन्हें यह बहुत रोमांटिक लगता है और आपको उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट दिखाई देगी। वे आपको थोड़ा और लिपट जाएंगे और सोने की कोशिश करेंगे।
2. मॉर्निंग सेक्स: उसे उठाने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में एक है सेक्स। ट्राई कीजिए। उनके कानों को निबल करें और उसके सीने पर अपना हाथ फिराओ। फोरप्ले की उम्मीद किए बगैर, बस उनके ऊपर चढ़ जाएं। ऐसी सुबह आप दोनों को तरोताज़ा कर देगी।

3. उसे दूसरे कमरे से कॉल या टेक्स्ट करें और कुछ सेक्सी बाते कहें। ” जैसे क्या मूड है”। वो पागलों की तरह कूदकर आपके पास आ जाएंगे।
4. उनके कान में कुछ मीठी बातें कहें। उसकी तारीफ करें, कुछ शरारती या इमोशनल बातें करें। आप पिछली रात के बारे में बात कर सकती हैं या उसकी कुछ प्यारी चीज़ के बारे में याद दिला सकती हैं। जैसे शादी के बाद पहले दिन आपने क्या किया या पहली बार आपने बेड में क्या किया था। आपकी ऐसी बातों से उसे लगेगा कि आप उससे बहुत प्यार करती हैं और उसकी सुबह अच्छी हो जाएगी।

5. उसकी गर्दन पर किस करें। अगर आप कुछ एक्शन की उम्मीद कर रही हैं तो यह उसकी शुरुआत का एक शानदार तरीका है। अगर आप तुरंत सेक्स के लिए रेडी नहीं होना चाहते तो यह एक इशारा भी हो सकता है। अगर आप सेक्स नहीं करते, तो भई आप दोनों थोड़ा अच्छा समय साथ बिताएंगे।

6. अपनी पसंद का म्यूज़िक चलाएं। कुछ सॉफ्ट, रोमांटिक गाने आपकी सुबह को और प्यारी बना सकते हैं साथ ही साथ पूरे दिन आपको एक-दूसरे की याद आती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।