....तो इस कारण सिंगल रह जाते हैं अप्रैल में जन्म लेने वाले लोग, जानिए दिसंबर तक का हाल ?


साल का हर महीना आपके लिए कुछ न कुछ नया लेकर आता है। जनवरी में आने वाले साल की खुशियां छुपी है तो फरवरी आने वाली गर्मी की छुट्टियों का सन्देश लेकर आती है। मार्च, अप्रैल और मई नानी के घर गुजरते हैं तो जून, जुलाई, अगस्त बारिशों की ठंडी फुहार लेकर आते हैं। देखते ही देखते दिसंबर का इंतजार शुरू हो जाता है। एक बार फिर से नए साल की खुशियां दस्तक देने लगती है।

मगर कभी आपने सोचा है कि इन बातों के अलावा भी इन महीनों का कुछ महत्व है। जैसे कौन सा महीना किसके लिए कैसा रहेगा? किस महीने में जन्म लेने वाले लोगों की लवलाइफ अच्छी रहेगी। किसके जीवन में संघर्ष होगा। ऐसी ही कुछ बातें भी महीनों के अनुसार पता की जा सकती हैं।

तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।


जनवरी
जनवरी महीने का नाम दरवाजो और गेट के यूनानी देवता जेनस (Janus) के नाम पर है। जेनस जो बाद में जाकर जेनुअरी (January) बना, जिसे हिन्दी में जनवरी कहा जाता है। यूनानी मान्यता के अनुसार उनके देवता जेनस के दो चेहरे हैं। एक चेहरे से वह पीछे, तो दूसरे चेहरे से वह आगे की ओर देखते है। इसी तरह जनवरी महिना भी एक ओर पिछले साल की तरफ तो दूसरी ओर नए साल की तरफ देखता है।

जनवरी में पैदा हुए लोग अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग अपने विचार दूसरों के सामने रखने से कतराते हैं। यही कारण है कि ये लोग कभी भी अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाते। नतीजतन ये अपने रिश्ते में आगे भी नहीं बढ़ पाते हैं।

फरवरी
फरवरी में जन्म लेने वाले लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन प्यार में वादा करना और उसे निभाने जैसे काम यह लोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सिंगल ही रह जाते हैं।

मार्च
मार्च में जन्म लेने वाले लोग दिखावे में यकीन करते हैं। वो खुद को उदार और स्वाभिमानी दिखाने की कोशिश करते हैं। ये लोग ऐसी कोई चीज नहीं करते जिससे इन्हें खुशी मिले।

अप्रैल
अप्रैल में जन्मे लोग बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं और ये लोग प्यार को निभाना भी बहुत अच्छे से जानते हैं। लेकिन कभी-कभी इनमें अपने प्यार के लिए इतनी आक्रामकता आ जाती है कि इनका पार्टनर ही इनसे दूर भागने लगता है।
मई
मई में जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान, कठोर परिश्रम करने वाले और सकारात्मक इंसान होते हैं। ये अपने करियर और अपने सपनों को सबसे ऊपर जगह देते हैं। यही वजह है कि कोई भी रिश्ता आपकी लाइफ में टिक नहीं पाता।


जून
जून में जन्म लेने वाले लोगों का नेचर ऐसा होता है, जैसे एक साथ दो नावों में सवार होना। वो नए रिलेशनशिप में आना चाहते हैं लेकिन पुराने को भुलाना भी नहीं चाहते। ऐसे में वे न पहले के रहते हैं और न दूसरे के।

जुलाई
यह लोग प्यार के मामले में बड़े उल्टे किस्म के होते हैं। इन्हें लगता है कि प्यार इन्हें ढूंढ़ता हुआ खुद इनके दरवाजे पर आएगा। मगर असल में तो ऐसे प्रयास खुद इन्हें ही करना पड़ेगा।

अगस्त
अगस्त में जन्म लेने वाले लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत ज्यादा पजेसिव होते हैं। इस वजह से वे उन्हें कंट्रोल करने लगते हैं। अपने पार्टनर की केयर करना या उसके लिए चिंता करना ठीक बात है। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि हम उसे कंट्रोल ही करने लग जाए।

सितंबर
पैशनेट होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखना भी अच्छी तरह से जानते हैं. प्यार दिखाने का अंदाज़ अलग ही होता है. अकेले रहना पसंद नहीं करते. रिलेशनशिप में रह कर ही वे ख़ुश रहते हैं. ज़रूरी नहीं कि वो रिलेशनशिप लव अफेयर ही हो. परिवार के बीच रहना उन्हें पसंद होता है|


सितंबर में जन्म लेने वाले लोग बहुत जजमेंटल किस्म के होते हैं। इसी वजह से वो पहले ही किसी के बारे में कुछ गलत राय बना लेते हैं और उसी गलतफहमी में जीते रहते हैं। पहले खुद में धैर्य और समझ बढ़ाएं। उसके बाद ही किसी रिलेशनशिप में आने की सोचें।

अक्टूबर
अक्टूबर में जन्म लेने वाले जातक प्यार करने के लिए ही बने हैं। सीधेतौर पर कहा जाए तो ये लोग प्यार में अपने साथ-साथ अपने पार्टनर की भावनाओं की भी बहुत कद्र करते हैं। लेकिन जब पार्टनर चुनने की बात आती है तो ये लोग बहुत सोच विचार करते हैं कि लोग उनके रिश्ते को किस नजरिए से देखेंगे।

नवंबर
नवंबर में जन्मे लोग बहुत ऊर्जावान और फनलविंग होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे बहुत फ्रैंक हैं। दरअसल जब भी इन्हें ऐसा लगता है कि कोई इनसे चिपकने या भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। ये तुरंत उससे दूर हो जाते हैं।

दिसम्बर
क्या आप कोई रोबोट हो? जी हाँ! सही सुना, आपके जरूरत से ज्यादा सोचने और हर किसी पर शक करने की वजह से आप साथ में आए साथी को भी छोड़ देते हैं। पार्टनर तो दुखी होता ही है मगर आप भी खुश नहीं रह पाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।