राशि के मुताबिक जानिए कि साल 2018 में किस तरह के लड़के को डेट करने से मिलेगा भरपूर प्यार


2017 का आखिरी महीना शुरू होने ही वाला है और नया साल बस आने को है। नया साल हम सबके लिए कई सारी खुशियों के साथ-साथ नई चुनौतियां भी लेकर आता है। कोई नए साल में खुद को करियर में अच्छे मुकाम पर देखना चाहता है तो कोई शादी करके जीवन को आगे बढ़ाना चाहता है, तो कोई अपने क्रश को प्रपोज कर अपने रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहता है।

वैसे रिश्ते की बात आई है तो हम बता दें कि आपमें से कई लोग होंगे जो इस साल एक नए रिश्ते में अपना कदम रखने की सोच रहे होंगे लेकिन फिर भी कुछ बातों को लेकर बहुत टेंशन में होंगे कि जो पार्टनर आपको मिलेगा वो सही होगा या नहीं? आपके साथ उसका रिश्ता कैसा होगा? क्या वो आपकी भावनाओं को समझेगा?

इन बातों का जवाब देने के लिए हम आज आपकी राशि के अनुसार बताएंगे कि आपको किस तरह के लड़के को डेट करने की जरूरत है ताकि केवल 2018 ही नहीं बल्कि आपका आगे का जीवन भी खुशहाल तरीके से बीते।

मेष राशि
राशि चक्र की यह पहली राशि है, इस राशि का चिन्ह ”मेढा’ या भेडा है, इस राशि का विस्तार चक्र राशि चक्र के प्रथम 30 अंश तक (कुल 30 अंश) है। राशि चक्र का यह प्रथम बिन्दु प्रतिवर्ष लगभग 50 सेकेण्ड की गति से पीछे खिसकता जाता है। इस बिन्दु की इस बक्र गति ने ज्योतिषीय गणना में दो प्रकार की पद्धतियों को जन्म दिया है।

मेष राशि वाले लोग अपने करियर और सक्सेस के लिए बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। वे ऐसा कभी नहीं चाहते कि उन्हें ऐसा पार्टनर मिले जो उनकी राह का रोड़ा बने या फिर उनकी सफलता के बीच में आए। अतः इन लोगों को ऐसे पार्टनर को डेट करना चाहिए जो उनकी सफलता को बढ़ाने में उनकी मदद करे। उन्हें लक्ष्य के प्रति उत्साहित करते रहे।
यह भी पढ़िये :  
90% लोग नही जानते की कब दही ज़हर बन जाता है, जाने दही कब और क्यों खाना चाहिए
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक बहुत ही ज्यादा तीव्र और गुस्सैल किस्म के होते हैं। लेकिन हर परिस्थिति में इस तरह का व्यवहार करना गलत होगा इसलिए ये जरूरी है कि आप एक ऐसे पार्टनर की तलाश करें जो ठंडे दिमाग वाला और समझदार हो। इससे दोनों की बॉन्डिंग मजबूत होगी।


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं | जुड़वा के प्रतीक चिह्न वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं | इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इन्हे सामाजिक समारोहो और पार्टी के आकर्षण का केन्द्र बना देती हैं | ये न केवल अच्छे बात चीत करने वाले होते हैं बल्कि अच्छे सुनने वाले भी होते हैं |जिससे ये कुछ सीख पायें और प्रतिक्रिया दे पायें | इनकी जिन्दगी पूरी पूरी की तरह इनकी बातचीत करने की जरुरत के आगे पीछे घुमती हैं |

मिथुन राशि वाले बिल्कुल पानी की तरह होते हैं। जिस तरह पानी जिस बर्तन में डाला जाता है उसका आकार ले लेता है ठीक उसी तरह आप भी जिस व्यक्ति के साथ रहते हैं उसके अनुसार व्यवहार करने लगते हैं। आपको ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो आपको वैसे स्वीकार करें जैसे आप असल में हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक बहुत भावुक किस्म के होते हैं इसलिए कई बार लोग उन्हें कमजोर और टूटा हुआ इंसान समझने लगते हैं। ऐसे में आपको ऐसे पार्टनर को ढूंढ़ना चाहिए जो आपकी भावनाओं की इज्जत करे। साथ ही साथ वो आपकी भावुकता को आपकी शक्ति समझे न कि कमजोरी।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग भी बहुत उग्र और तीव्र किस्म के होते हैं। वे प्यार की गहराई में समा जाना पसंद करते हैं इसलिए उन्हें अपने पार्टनर से भी ये अपेक्षाएं रहती हैं कि वो भी उन्हें वैसा ही प्यार करे जैसा सिंह राशि वाले लोग उन्हें करते हैं।


कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की ये आदत रहती है कि उन्हें जल्द ही किसी पर भरोसा नहीं होता। रिलेशनशिप में आने के बाद वे हमेशा डरे हुए और चिंतित रहते हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो उन्हें समझाए और उनके मन में अपने लिए भरोसा पैदा करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोग खुद के फेवरेट होते हैं। शायद इसी वजह से वो किसी के भी लिए खुद को बदलना नहीं चाहते। उन्हें ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो उन्हें वैसे ही स्वीकार करें जैसे वो असल में हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों की समस्या होती है कि वे अपनी जीवनशैली को बदलना नहीं चाहते। वो जैसे हैं वैसे ही रहना चाहते हैं। इनके रिजर्व नेचर के कारण ये लोगों से मिलना-जुलना भी पसंद नहीं करते। इन्हें खुद के लिए ऐसा पार्टनर ढूंढ़ना चाहिए जो इन्हें अपनी खुद की दुनिया से निकालकर बाहर की दुनिया से परिचित करवाए।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को समझना बहुत मुश्किल होता है कि वो असल में कैसी जिंदगी जीना चाह रहे हैं। ऐसे में उन्हें ऐसे पार्टनर को ढूंढ़ने की जरूरत है जो ना केवल उन्हें उनके ऐसे व्यवहार के साथ स्वीकार करे बल्कि हर बात को समझे और सोच-समझकर ही रिएक्ट करे।
यह भी पढ़िये :   
सपने में बार- बार दिखाई पड़ते हों सांप तो, जानिए कैसा सपना है शुभ या अशुभ

मकर राशि
आप बहुत गंभीर और अपने लक्ष्य के प्रति सीरियस रहने वाले व्यक्तियों में से एक हैं। आप खुद के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करते हैं और जल्द से जल्द उन्हें पाना चाहते हैं। आपके व्यवहार के अनुसार आपको ऐसे पार्टनर को ढूंढ़ना चाहिए जो आपके लक्ष्य के प्रति आपका उत्साहवर्धन करता रहे।

कुंभ राशि
आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने आप में बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर आप किसी और पर भरोसा करने से कतराते हैं इसलिए आपको ऐसे पार्टनर को ढूंढ़ना चाहिए जो आपका भरोसा जीत सके और हर कदम पर आपके साथ खड़ा रहे।

मीन राशि
आपको ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो आपको उत्साह और निडरता से भर दे। जी हाँ! मीन राशि के जातकों की ये मानसिकता होती है कि वो अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर नहीं आना चाहते इसलिए उन्हें ऐसे पार्टनर को तलाशना चाहिए जो उनके इस डर को दूर कर दुनिया से उनकी पहचान करवाए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।