सावधान ! तांबे के बर्तन में रखी ये चीजें होती है जहर समान


आजकल शराब पीने का नया ट्रेंड चला है, तमाम बार तांबे के बर्तन में कॉकटेल परोसते हैं, हालांकि इसमें सबसे ज्यादा मॉस्को म्यूल सर्व किया जा रहा है, लोग शान से इस मग में कॉकटेल का शिप लेते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि तांबे के मग में अल्कोहल या फिर कॉकटेल पीना फूड प्वाइजनिंग को दावत देने जैसा है, जी हां, अगर आप भी तांबे के मग से शराब पीते हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है, इतना ही नहीं ये जानलेवा भी हो सकता है।
तांबे के मग में ना लें कॉकटेल का मजा
हालांकि आप अगर कॉपर मग में कॉकटेल का मजा लेना चाहते हैं, तो फिर ऐसे मग्स में ड्रिंक करें, जिन पर निकिल या फिर स्टील की कोटिंग की गई हो, इससे फूड-प्वाइजनिंग का खतरा कम हो जाता है, और आप आराम के कॉपर मग में कॉकटेल का पूजा मजा ले सकेंगे। अगर संभव हो तो कॉपर मग में शराब ना ही पीएं।


तांबे के बर्तन से पानी पीना फायदेमंद
तांबे के बर्तन में रखा पानी तो शरीर के लिये अमृत के समान होता है, रात को सोते समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें, फिर सुबह उठकर उस पानी को पीएं, ये आपकी सेहत के लिये काफी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार तांबे वाले बर्तन से पानी पीने के कई फायदे हैं, इससे ना सिर्फ आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है, बल्कि आपके चेहरे पर भी चमक लाता है।

तांबे के बर्तन में रखी ये चीजें होती है जहर समान

तांबे के बर्तन में कभी दही ना रखें।
यूं तो दही हमारी सेहत के लिये खूब फायदेमंद होता है, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत कई जरुरी पोषक तत्व होते हैं, लेकिन अगर दही को तांबे के बर्तन में रखा जाए, तो इससे मिलने वाले फायदे के बजाय नुकसान होता है। दही में मौजूद पोषक तत्व Copper के साथ रिएक्ट करते हैं, जिस वजह से लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो सकती है, इसलिये कभी भी दही को ना तो तांबे के बर्तन में जमाना चाहिये और ना ही परोसना चाहिये।
सिरके वाला अचार
सिरके वाले अचार को भी कभी भी तांबे के बर्तन में ना रखें, क्योंकि सिरका मेटल के साथ जब मिलता है, तो वो प्रतिक्रिया करने लगता है, इसकी वजह से कॉपर प्वाइजनिंग हो सकती है। ये आपकी सेहत के लिये भी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिये अगर कहीं जाएं या फिर अपने घर पर भी अगर Copper के बर्तन में कोई आपको सिरके वाला अचार दें, तो वो ना खाएं।

खट्टी चीजों को ना रखें
तांबे के बर्तन में जब किसी खट्टी चीज को रखा जाता है, तो उसमें मौजूद पोषक तत्व तांबे के संपर्क में आते ही प्वाइजनिंग का कारण बन जाते हैं, क्योंकि Copper में कॉपर की भरपूर मात्रा होती है, कॉपर जब भी किसी दूसरी चीज के संपर्क में आता है, तो उसी के अनुरुप गुण अपना लेता है, इसी वजह से Copper के बर्तन में पानी के अलावा दूसरी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिये।

नींबू या फिर जूस ना पिएं
Copper के बर्तन में नीबूं या फिर जूस ना लें, दरअसल जूस में मौजूद एसिड Copper के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं, ये आपकी सेहत के लिये नुकसानदेह होता है, इसकी वजह से लोग पेट में गैस बनने और दर्द की शिकायत करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को कमजोरी और आलस्य की भी शिकायत हो सकती है। इसलिये Copper के बर्तन में जूस पीने या नीबूं की चीजों से बचें।
तांबे के बर्तन को जमीन पर ना रखें
सबसे जरुरी बात ये कि Copper या फिर किसी भी अन्य धातु के बर्तन जिससे पानी पीना हो, उसे कभी भी जमीन पर ना रखें, उसे लकड़ी की मेज या फिर पट्टी पर रखें, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण की वजह से Copper में मौजूद गुणकारी तत्व पानी में अवशोषित नहीं हो पाते हैं, copper के लोटे में रखे पानी को सर्दी और गर्मी दोनों सीजन में पिया जा सकता है, ये काफी फायदेमंद होता है।

(नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां रिसर्च पर आधारित हैं । इन्‍हें लेकर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूरी तरह सत्‍य और सटीक हैं, इन्‍हें आजमाने और अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।