होंठो का कालापन दूर करने के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार


मुस्कुराता चेहरा हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में यदि आपके होंठ गुलाबी हो तो यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देते है। वही यदि होंठ काले हो तो आपकी मुस्कुराहट खास नहीं लगती। इस बात में तो कोई दो राय नहीं है की गुलाबी होंठ महिलाओ की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है, इसलिए हर महिला गुलाबी होंठ चाहती है।

कुछ लोग बचपन से ही उनके होंठो का बहुत ख्याल रखते है, जिससे उनके होंठ हमेशा गुलाबी रहते है। लेकिन कुछ लोग जो इनका ख्याल नहीं रखते उनके होंठ काले पड़ जाते है। इसके पीछे कई वजह है जैसे सूरज की हानिकारक यू वी किरणें, एलर्जी, हार्मोन में असंतुलन, बढती उम्र, ठीक तरह का आहार ना लेना आदि।

इसके अतिरिक्त कुछ लोग सिगरेट, बीडी और धूम्रपान की लत से भी प्रभावित है जिनके चलते उनके होंठो पर काले निशान पड़ जाते है। यदि हम महिलाओ की बात करे तो वो अपने होंठो के कालेपन को छुपाने के लिए लिप बाम और लिपस्टिक का इस्तेमाल कर लेती है, लेकिन हर लड़की या महिला को यह लगाना पसंद नहीं आता। साथ ही बिना किसी खास अवसर के इसे लगाना भी अच्छा नहीं लगता।

यदि आपके होंठ भी काले है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप अपने होंठो का कालापन दूर कर सकते है। आइये इसके लिए जानते है
दूध की मलाई
  • यह होंठो का कालापन दूर करने का सबसे आसान तरीका है।
  • प्रयोग के लिए आपको केवल रोज सोने से पहले अपने होंठो पर मलाई लगाना है।
  • इससे 1 महीने में आपके होंठ गुलाबी और मुलायम हो जायेंगे।
  • आप चाहे तो मलाई में गुलाब की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर इसका भी लेप लगा सकती है।
ये भी पढ़िए : सुंदर गुलाबी (Lips) होठों के लिए घरेलु प्रयोग

चुकंदर
  • होठों को गुलाबी बनाने के लिए आप चुकंदर का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इसका प्रयोग करना बेहद ही आसान है, बस एक चुकुन्दर में से छोटा सा टुकड़ा ले।
  • इस टुकड़े को अपने होंठो पर मले और आधा घंटे बाद होंठो को धो ले।
  • कुछ ही दिनों के प्रयोग में ये आपके होंठों को गुलाबी रंगत दे देता है।
  • आप यदि इसका सेवन करते है तब भी बहुत अच्छी बात है, यह होंठो को प्राकृतिक चमक देता है।
नींबू
  • नींबू एक बेहद ही फायदेमंद घरेलू औषधी है, कई तरह की समस्याओ में इसका उपचार किया जाता है।
  • इसके इस्तेमाल से होंठो के कालेपन को भी दूर किया जा सकता है।
  • नींबू में मौजूद ब्लीचिंग गुण होंठों के गहरी रंगत को धीरे धीरे कम कर देते है।
  • प्रयोग के लिए आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं।
  • एक-दो महीने के अन्दर आपके होंठो का पूरा कालापन दूर हो जायेगा।
  • शहद त्वचा को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाता है।
  • होंठ काले होने की ज्यदातर वजह होंठो का रुखा होकर, फटना होता है।
  • शहद होठों को नमी देकर इसे मुलायम बनाता है।
  • इसका प्रयोग करने के लिए एक छोटा चम्मच शहद में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाए।

चीनी
  • जिस तरह चेहरे पर डेड स्किन जम जाने के कारण हमारा चेहरा काला दिखाई देता है, उसी प्रकार होंठो पर डेड स्किन जमने पर यह भी काले दिखाई देते है।
  • होंठो को भी एक्सफोलीऐशन की जरुरत पढ़ती है।
  • प्रयोग के लिए चीनी को मिक्सर में पीस ले और इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं।
  • हफ्ते में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल और मुलायम हो जाएंगे और उनका गहरापन भी कम होगा।
  • एक बात का ख्याल रखे की चेहरे के बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल होंठो पर कतई ना करे।

इन बातो का भी रखे ख्याल:-

  • कुछ लोगो को अपने होंठ चाटने की आदत होती है, इस वजह से भी होंठ काले पड़ते है। इसलिए ऐसा करने से बचे।
  • लाल रंग के फल और सब्जियों का सेवन करने से आपके होंठो की रंगत गुलाबी हो जाती है। इसलिए सेब, चुकंदर, स्ट्रॉबेरी और टमाटर आदि का सेवन करे।
  • निकोटीन से आपके होंठ काले और रंगहीन हो जाते हैं, इसलिए धूम्रपान करना छोड़ दें। आपके होंठ गुलाबी और स्वस्थ बने रहेंगे।
  • कैफीन में मौजूद पदार्थों से भी होंठ काले हो जाते हैं, इसलिए यदि आप चाय और कॉफी पीते है तो इसका सेवन कम कर दे।
यदि आप भी होंठो के कालेपन से परेशान है तो ऊपर दिए गए उपायों को जरुर अपनाये।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।