घर पर कभी ना रखें ये चीजे, बनती है विनाश का कारण


हम किसी की मंशा होती है कि उनका घर ऐसा बने, जिसमें प्रवेश करने से उनके मन को शांति मिले। उनके घर में हमेशा सकारात्‍मकता ऊर्जा आए और उसमें रहने वाला हर व्‍यक्‍ति तरक्‍की की ओर बढे़। कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य काम तो करता है पर इसकी सफलता, उसे उसके काम के मुताबिक नहीं मिलती। वहीं कभी बचत से ज्यादा पैसा खर्च होने लगता है। जो कर्ज बनने का कारण भी बनता है। इसी तरह से चलने वाली दिनचर्या आगे चलकर हमारे घर के विनाश का कारण बन जाती है।

पर क्या आप जानते है ऐसा क्यों होता है। हमारा घर वास्‍तु के हिसाब से ही बना होता है, मगर उसमें रखी जाने वाली कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमें गरीबी के रास्ते पर ले जाती है। आज हम आर्टिकल के द्वारा घर पर रखी उन्हीं चीजों से अवगत करा रहें हैं, जिन्हें जानकर आप भी सतर्क हो जाएं। यदि आपके घर पर रखी चीजे हमारे आर्टिकल में बताई चीजों से मेल खाती दिख रही है तो उसको तुंरत ही घर से हटा दें। जिससे आप जीवन भर खुशहाल रहें और आपके पास पैसा भी बना रहे।

तो आइये जानते हैं क्‍या हैं वे चीजें

कबूतर का घोंसला
कहा जाता है कि घर में कबूतर का होना या उसके घोंसला का होना गरीबी को बढ़ाता है। उनके घर में आने से घर में अशांति सी बन जाती है। जो सबसे बड़ा वास्तुदोष होता है। यदी आपके घर में कबूतर का घोंसला है, तो उसे अपने घर से अलग कहीं सुरक्षित जगह पर रख दें।
मधुमक्‍खी का छत्‍ता
मधुमक्खी के छत्ते का आप के घर पर होना आपके घर के सदस्यों के लिए खतरनाक ही नही है, बल्‍कि यह घर में आने वाले दुर्भाग्य और गरीबी को लाने का एक बड़ा कारण होते है। इसलिये इसे अपने घर से जल्‍द से जल्‍द दूर कर दें।
मकड़ी का जाला
घर में मकड़ी का जाला होना आपके जीवन के दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का एक बहुत बड़ा संकेत है। इसे आप अपने घर से तुरंत ही हटा दें और अपने घर के हर कोनों की सफाई अच्छे से करें।

टूटा शीशा
घर में टूटे हुए शीशे से चेहरा देखना या उसे रखना सबसे बड़ा वास्तुदोष माना जाता है। इससे घर पर हमेशा नाकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जो पैसों की अड़चने आने और गरीबी आने का संकेत देता है।
चमगादड़
चमगादड़ का घर पर होना सबसे बड़ा अशुभ माना जाता है। इससे घर पर गरीबी दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियां बनने के साथ साथ घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। यहां तक की बीमार पड़े लोग मौत की दहलीज तक पहुंच सकते है। यदि आपके घर में चमगादड़ आते हैं, तो सूर्यास्त के बाद से ही घर के सभी खिड़की, दरवाजे बंद कर दें और उन्हें घर से दूर करने की कोशिश करें।

दीवारों में दरार
घर की दीवारों में दरार का होना या टूटे रहना दरिद्रता के आने का संकेत है ऐसे घरों पर हमेशा पैसों की कमी बनी रहती है। जो पैसों को अंदर आने से रोकने का कारण बनती है।

टपकने वाले नल
नल से हमेशा पानी टरकते रहने से पानी तो वेस्ट होता ही है। साथ ही घर में साकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलने लगती है। जिससे घर पर विपदाओं का आना संभव हो जाता है।

घरों की छतों पर रखा फालतू समान
अक्‍सर लोग अपने घर पर रखे फालतू समानों को घरों की छतों पर रख देते है। जिससे घर के दोष शुरू होने लगते है। इन दोषों से बचने के लिए घर के ऊपर रखें सभी कूढ़े कबाड़ को या तो बेच दे, या साफाई कर उसे कही दूसरे स्थान पर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।