गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त वज़न बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इससे बढ़ते हुए गर्भ के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन कई महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती है गर्भावस्था के बाद वज़न से छुटकारा पाना। हमें विश्वास है कि यह बहुत मुश्किल नहीं है अगर आप अच्छी तरह से इसके लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़िए : प्रेग्नेंसी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख समस्याएं
उपचार : I
सामग्री
- 8 गिलास पानी
- 3 इंच दालचीनी
- 2-3 लौंग
बनाने की विधि
सबसे पहले पानी में दालचीनी और लौंग डालकर 5-10 मिनट उबालें। इस पानी को छान कर रख लें। ध्यान में रखें कि यह मौसम के अनुसार पीएं। सर्दीयों में गुनगुना और गर्मियों में इस पानी को बिना गर्म किए पीएं।
ध्यान में रखें ये बात
इस पानी को लगातार 40 दिन पीने से लाभ मिलता है। जब भी प्यास लगे यही पानी पीएं। आप इसमें स्वाद के लिए शहद भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़िए : प्रैग्नेंसी में महिलाओं को जरूर करना चाहिए गुड़ का सेवन
ये भी पढ़िए : प्रैग्नेंसी में महिलाओं को जरूर करना चाहिए गुड़ का सेवन
उपचार : II
सामग्री
- अजवायन की शाखा
- एक खीरा
- एक चम्मच शहद (और पढ़ें – शहद खाने के फायदे)
- एक चम्मच नींबू का रस
- एक चम्मच एलोवेरा जैल
- एक चम्मच पिसा हुई अदरक
- आधा गिलास पानी
बनाने का तरीका
अजवायन की शाखा, खीरा आदि सामग्री को धो लें और बारीक काट लें। सभी सामग्री को एक ब्लैंडर में डालें जब तक आपको एक समरूप मिश्रण प्राप्त नही हो जाता है। बिस्तर पर जाने से पहले इसे पिएं।
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस प्राकृतिक उपचार को बहुत गंभीरता से लें और इसे नियमित रूप से लेते रहें। केवल तब तक लें जब तक आप संतोषजनक परिणाम प्राप्त नहीं कर लेते और पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में सक्षम नहीं हो जाते। अच्छी तरह से सोएं, सुबह का नाश्ता कभी ना छोड़ें, नियमित रूप से व्यायाम करें और एक दिन में न्यूनतम आठ गिलास पानी पिएं। निश्चित परिणाम के लिए आप इन सलाहो पर ध्यान दें।