पीरियड मिस होने के हैं ये आठ कारण, हर महिला को पता होना चाहिए ये बात


मासिक धर्म या पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड का हर महीने सही समय पर आना प्रत्येक महिला के लिए बहुत जरूरी होता है।

पीरियड का अनियमित होना कई महिलाओं की समस्या होती हैं। वैसे यह जरूरी नहीं कि महिलाओं के पीरियड्स केवल उनके गर्भधारण होने की वजह से ही रुक जाए। इसके पीछे तो कई कारण हो सकते हैं।

आइये जानते हैं कि महिलाओं और युवतियों में ये समस्या किन-किन कारणों की वजह से होती है।


बर्थ कंट्रोल पिल का सेवन:
अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं तो यह भी आपके पीरियड मिस होने की एक वजह हो सकती हैं।गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन की वजह से शरीर में हार्मोनल असंतुलन बनने लगता है। इसी कारण पीरियड मिस हो सकते हैं।

थायरॉइड की प्रॉब्लम के कारण

हमारे गले में मौजूद थायरॉइड ग्रंथि के कम सक्रिय या अधिक सक्रिय होने के कारण भी शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसकी वजह से भी पीरियड मिस हो सकते हैं।

डायबिटीज की वजह से

अगर आप शुगर की मरीज हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम या ज्यादा होने पर भी शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। इस कारण भी पीरियड अनियमित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़िये : त्योहारों से पहले चाहती हैं पीरियड्स? तो खाएं ये चीजें

बढ़ती उम्र भी है एक वजह

बढ़ती उम्र भी पीरियड के अनियमित होने की या पीरियड न आने की एक वजह हो सकती है। महिलाओं की उम्र 40 पार हो जाने के बाद भी कुछ परेशानियां हो सकती है, जिस वजह से पीरियड मिस हो जाते हैं।

वजन का पड़ता है प्रभाव

महिलाओं का वजन भी पीरियड्स को प्रभावित करता है। मोटापे का बढ़ना हमारे दिमाग की ग्रंथियों पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इसकी वजह से शरीर में हार्मोन्स का अंसुतलन हो जाता है और पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
इसे भी पढ़िये :   पीरियड्स में कभी ना करें ये गलतियां!, जरुर शेयर करें

तनाव भी है एक कारण
लगातार तनाव से ग्रस्त रहने से बॉडी में एस्ट्रोजेन और कॉर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होने लगते हैं। इस कारण पीरियड्स अनियनमित हो जाते हैं।

व्यायाम की अधिकता की वजह से

जरूरत से ज्यादा व्यायाम या शारीरिक श्रम करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में एस्ट्रोजेन हार्मोन रिलीज नहीं हो पाता हैं, इस वजह से पीरियड समय पर नहीं आते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।