मोटे पेट वाली महिलाओं का होता है ऐसा स्‍वभाव


दूसरों के व्यक्तित्व को जानने की जिज्ञासा हर इंसान में होती है। उसमें भी अगर महिलाओं के व्यक्तित्व को जानने की बात हो तो इसकी मंशा हर पुरुष में होती है। चाहे वो एक अनजान लड़की हो, दोस्त हो, पत्नी, मंगेतर या गर्लफ्रेंड हो। हर पुरुष उस महिला को पहले ठीक से समझना चाहता है। और सिर्फ पुरुष ही क्यों खुद महिलाएं भी हर उस दूसरी महिला को ठीक से समझना चाहती है जिससे उसका संबंध हो या होने वाला हो।

आज के युग में ये बातें जरा अटपटी तो जरुर लग सकती है, लेकिन शास्त्रों की मानें तो मनुष्य के शारीरिक बनावट से उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। ठीक वैसे ही महिलाओं के पेट को देखकर ये मालूम किया जा सकता है कि उनका स्वभाव कैसा है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि पेट के किस आकार वाली महिला का स्वाभाव कैसा होता है-

चिकना और पतला पेट
जिस स्त्री का पेट पतला और चिकना होता है, वह स्त्रियां राजसुख को भोगने वाली होती हैं। इनका जीवन उच्च पद पर आसीन होता है। ऐसी स्त्रियां सामाजिक और धार्मिक स्वभाव की होती है।

मोटा पेट
जिस महिला का पेट मोटा होता है, वो धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच उनमें भरा होता है। लेकिन अपने पति के लिए भाग्‍यशाली भी होती हैं।

अगर पेट की बनावट ऊंची हो
जिस स्त्री का पेट ऊंचा हो, वह स्त्री पुरुषों के प्रति विशेष आकर्षित रहती हैं। सजने- संवरने पर ज्यादा खर्च करती है। ऐसी स्त्रियों के जीवन साथी काफी समझदार और मेहनती होतें है परंतु ये उनका आदर नहीं करती हैं।

घड़े के आकार का पेट
जिस स्त्री के पेट का आकार घड़े के आकार का हो, वो स्त्री अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के पश्चात ही सुख को प्राप्त कर सकती है। ऐसी स्त्रियां अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए खुद नौकरी और व्यापार करती हैं।
बायीं ओर झुका हुआ पेट
अगर किसी स्त्री का पेट बायीं ओर झुका हुआ हो, वह स्त्रियां सुंदर और सुशील कन्याओं को जन्म देने वाली होती है। इनका मायका पक्ष मजबूत होता है, इसलिए इनको सहयोग भी मिलता रहता है। ये अपने जीवन साथी के प्रति वफादार और सहयोगी होती हैं।

दायीं ओर झुका हुआ पेट
जिस महिला का पेट दायीं ओर झुका हुआ हो, वह स्त्री सुन्दर और भाग्यवान पुत्रों को जन्म देने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां संबंधों के मामलें में काफी व्यावहारिक होती है।

पेट पर सीधे बाल
जिस स्त्री के पेट पर सीधे बाल होते है, उस स्त्री का विवाह उच्च कुल में होता है। पति सुन्दर और शालीन स्वभाव का मिलता है। ऐसी स्त्रियां अनेक प्रकार के सुखों का भोग करने वाली होती है।

पेट के आकार से स्त्री के स्वभाव को जानने की कला तो आपको मालूम हो गई, लेकिन आपको बता दें कि हम उन महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं, जिनका पेट ज्‍यादा फैट, किसी बीमारी या डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन की वजह से मोटा हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।