अनचाही प्रेग्‍नेंसी को क्‍यों दे बुलावा जब मौजूद है गर्भनिरोध के ढ़ेरों उपाय


गर्भनिरोध के विकल्‍पों के प्रति जागरुकता का अभाव और उन्‍हें लेकर समाज में फैली भ्रांतियों के कारण भारतीय समाज में आज भी लोग इसके इस्‍तेमाल करने से बचते हैं। लेकिन, गर्भनिरोध के अधिकतर विकल्‍प न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि इनका सेक्‍सुअल इच्‍छाओं पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।गर्भनिरोध के यह उपाय परिवार नियोजन में महत्‍वपूर्ण भूमिका तो निभा ही सकते हैं, साथ ही यह यौन रोगों से बचाने में भी मददगार होते हैं।

C0ND0M
गर्भ-निरोध और S3X संबंधित बीमारियों से बचने के लिए C0ND0M को सबसे सुरक्षित और सुलभ विकल्‍प माना जाता है। इसमें महिला व पुरुष C0ND0M दोनों विकल्प‍ उपलब्ध हैं। हालांकि महिला C0ND0M को लेकर अभी भी जागरुकता का अभाव है। साथ ही डायाफ्राम (मध्य‍ छिद्र वाला) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। C0ND0M का मुख्‍य काम पुरुष वीर्य में मौजूद शुक्राणुओं और महिला के शरीर में मौजूद अण्डाणुओं के बीच संबंध स्था‍पित होने से रोकना होता है।
इम्प्लांट
इम्‍प्‍लांट को हार्मोनयुक्‍त छोटी सी छड़ के नाम से जाना जाता है। इसे ऐसी महिला, जो गर्भधारण न करना चाहती हो, के शरीर में लगायी जा सकती है। आमतौर पर यह छड़ अन्‍दर तीन से पांच वर्ष तक रह सकती है। इम्प्लांट से लगातार प्रोजेस्‍टरोन हार्मोन निकालता रहता है, जो महिला को गर्भवती होने से बचाता है। हार्मोन गर्भग्रीवा के चारों ओर के म्यूकस को गाढ़ा कर देता है, जिससे शुक्राणु इसके पार नहीं जा पाते। हार्मोन की मात्रा के अनुसार, यह अंडाशय से डिंब का उत्पादन भी बंद कर देता है।
कंबाइंड शॉट
कंबाइंड शॉट एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टरोन नाम की दो अलग प्रकार की हार्मोन सुई होती है। इसका इस्‍तेमाल करने के लिए इसे हर महीने लेना होता है। यह सुइयां अंडाशय से डिंब का निकलना बंद कर देती हैं, जिससे महिला गर्भवती नहीं हो पाती।
वेसक्टॉमी
वेसक्टॉमी नामक सर्जिकल प्रक्रिया को पुरूषों की नसबंदी के लिए किया जाता है। इसमें वास डिफेरेनस को तोड़ या अलग कर दिया जाता है, जो स्खलन के दौरान टेस्ट्स से स्पर्म्स का निष्कर्षण कराते हैं। यह सर्जरी काफी आसान है और इसकी सफलता की दर काफी अधिक है। इससे लिंग के कठोर होने, सेक्सुअल इच्छाओं और गतिविधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इस प्रक्रिया का पुन: परिवर्तन अक्सर अपेक्षित परिणाम नहीं देता, इसकी सफलता की दर कम होती है और साईड इफेक्टस होने का खतरा भी रहता है। यह गर्भनिरोध का एक स्थायी उपाय है।

हार्मोनयुक्त आईयूडी
आईयूडी का अर्थ है इंट्रायूटेरिन डिवाइस, अर्थात् गर्भाशय में लगाया जाने वाला उपकरण। इसके लिए माचिस की तीली के बराबर मोटाई वाली बेलनाकार वस्तु को डाक्‍टर द्वारा गर्भाशय में डाला जाता है। हार्मोनयुक्त आईयूडी पांच वर्षों तक अंदर लगी रह सकती है।

इंजेक्‍टेबल गर्भनिरोधक
इंजेक्‍टेबल गर्भनिरोधक खाई जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियों की तरह ही कार्य करते हैं। यह गर्भनिरोध का काफी प्रभावी तरीका है। इसका कार्य सर्वाइकल म्‍यूकस को गाढ़ा करना और अंडनिषेचन की रोकथाम करना है। इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक को तीन महीने में एक बार दिया जाता है।

बर्थ कंट्रोल स्किन पैचेस
बर्थ कंट्रोल स्किन पैचेस पतले चौकोर पैच होते हैं। इनमें फीमेल हॉर्मोन एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टरोन होते हैं जो स्किन से ब्‍लड में जाते हैं। यह गर्भनिरोध करते हैं। इनका प्रभाव भी वैसा ही होता है जैसे हॉर्मोन गर्भनिरोधक गोलियों का होता है। ये एसटीडी से कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करते।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।