क्या आपकी आंखों में जलन, खुजली और सूजन रहती हैं तो ज़रूर पढ़ें यह खबर


आंख हमारी प्रमुख ज्ञानेन्द्री है। यदि इसमें कोई या फिर किसी भी तरह का विकार आ जाए तो इंसान को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंख की सूजन, खुजली और आंख में जलन का वैदिक उपचार। जिनका प्रयोग करके आप आंखों की इन समस्याओं से निजात पा सकते हो।

आंख की सूजन - खुजली का कारण

  • ज्यादा तेज रोशनी में काम करने से
  • देर तक काम करते रहने से
  • रोहों के कारण
  • अधिक तीखे और मसालेदार चीजों का सेवन
  • नजर गढ़ाए रखने वाले काम को करते रहने से
  • प्रदूषण की वजह से आखों को होने वाला नुकसान आदि

आंख की सूजन के प्रमुख लक्षण

  • आंख के चारों तरफ भारीपन और लालीमा दिखना
  • पलकों का सूज जाना
  • आंखों पर रोशनी के पड़ते ही अंधेरे का अनुभव होना
  • खुजली होना
  • आंख में पलकों का कम हो जाना।

आंख की सूजन का उपचार

आंखों की सूजन दूर करने के लिए गाय के दूध की मलाई का पलकों के उपर लेप लगाने से आंखों की सूजन कम हो जाती है। और धीरे-धीरे खत्म भी हो जाती है।

यदि धूल मिट्टी या प्रदूषण होने की वजह से आंखों में सूजन आ गई हो ता आप गाय का थोड़ा सा दूध पानी में डालें और इस पानी की आंखों पर छपाके मारें। यानि छीटें मारें।
कच्चे दूध में फिटकरी को डालकर उसे फटने दें और इससे बने पनीर को आंखों पर लगाएं और बाद में आंखों के उपर रूई बांधकर पट्टी बांध लें। और आधे घंटे के बाद इस पट्टी को हटा दें। नियमित दो दिन जरूर करें इस उपाय को इससे आंख से सूजन पूरी तरह से गायब हो जाएगी।

आंख की जलन से कैसे पाएं छुटकारा

आंखों की जलन के मुख्य लक्षण हैं
  • अधिक देर तक टी वी या मोबाईल का प्रयोग करना
  • आंख में धुंए के कणों का जाना
  • चाय कॉफी का सेवन अधिक करना
  • चलते हुए वाहन में पढ़ना
  • बारीक काम जैसे कढ़ाई बुनाई आदि करना

आंख की जलन के प्रमुख लक्षण

  • आंखों में बहुत तेज जलन होना
  • एैसा लगना जैसे आंख में मिर्च चली गई हो
  • पानी आना
  • खुजली का अधिक होना
  • बेचैनी होना
  • आंख फड़कना दर्द होना आदि मुख्य लक्षण हैं।

आयुवेर्दिक घरेलू उपचार

आधा कप इमली की पत्तियों के लेप को एक कप गाय के दूध में मिला लें और इसे किसी कांसे के कप या गिलास में डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिलाते रहें। कम से कम 15 मिनट तक इसे घोटें। अब इसे आंख की चारों ओर लगाएं। इससे आंख की जलन, आंख की लालिमा और आंखों से पानी बहने की समस्या ठीक हो जाएगी।

रात के समय में गाय के दूध से बनी मलाई को उंगली के जरिए आंखों की पलकों पर लगा लें। सुबह तक आपकी आंखों की जलन पूरी तरह से दूर हो जाएगी।

तीसरा उपाय नहाने से पहले गाय के दूध से तैयार मक्खन का लेप आंखों की पलकों पर लेप करने से आंख की जलन शांत हो जाएगी।

रोज सुबह नल से बहते हुए पानी से अपनी आंख पर छीटें मारें।

सावधानी

आपको जो भी उपाय बताए गए हैं वे आपको आंख के उपर ही करने हैं। आंख के अंदर किसी भी प्रकार की चीज ना जाएं। इसका ख्याल जरूर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।