सावधान ! कहीं नींबू से न हो नुकसान


आमतौर पर सुनने को मिलता है कि मोटापा दूर भगाने के लिए सुबह उठते ही नींबू पानी पीना चाहिए। इसमें कोई दोराय नहीं कि पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटमिन सी, पोटाशियम और फाइबर मिलता है। मगर इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, कई लोगों को दांतों में ठंडा-गरम भी महसूस होने लगता है। इसके अलावा ऐसी कई और समस्याएं हैं, जो ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं। नींबू पानी का नियमित सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। आइए जानते हैं अधिक नींबू पानी पीने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 

दांतों में ठंडा-गरम लगना- नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। अगर आपको नींबू पानी पीना भी है तो उसे हमेशा स्ट्रॉ से पिएं, जिससे पानी दांतों को न छुए।

सीने में जलन- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, नींबू का सेवन एक दम बंद कर दीजिए क्योंकि इसमें ऐसिड होता है। 

पेट हो सकता है खराब- कई बार लोग खाना पचाने के लिए नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका ऐसिड पाचन में मदद करता है पर पेट में ज्यादा ऐसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। नींबू को हमेशा खाने में मिलाकर ही खाएं। 

गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या- नींबू में असिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जा कर क्रिस्टल बन सकता है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है। 
डीहाइड्रेशन- नींबू पानी पीने से बॉडी में डीहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिएं।

नींबू से आता है त्वचा में रूखापन-अगर आपकी त्वचा रूखी या सामान्य है तो नींबू के रस से ये और ज्यादा रूखी या ढीली हो सकती है। नींबू में मौजूद एसिड की वजह से पिंपल्स से खून भी आ सकता है।
नींबू पानी को कभी भी बीमारी को दूर करने के लिए नहीं पीना चाहिए। अगर आपको इसे पीने के बाद कोई साइड इफेक्ट लगे, तो इसका सेवन तुरंत ही बंद कर दें। अगर आपको इसे विटमिन सी प्राप्त करने के लिए पीना है, तो केवल आधा नींबू निचोड़कर आधे गिलास पानी में मिक्स कर के पिएं।

त्वचा के लिए नुकसानदायक- नींबू का इस्तेमाल बड़े स्तर पर त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है जैसे झुर्रियां, पिंपल्स और पिगमेंटेशन। ऐसा माना जाता है कि नींबू एसिडिक होता है इसलिए ये इन समस्याओं को आसानी से ठीक कर देता है, लेकिन ये बात पूरी तरह से सच नहीं है।

अल्सर- अगर आपको अल्सर है और आप नींबू का सेवन करते हैं तो इससे आपकी शारीरिक स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ सकती है और पेट में इरिटेशन की समस्या पैदा हो सकती है। 

ध्यान रखें

किसी भी मेडिकल प्रॉब्लम को डाक्टर की सलाह के बिना नींबू पानी से ठीक करने के बारे में ना सोचें। अगर आपको थोड़ा सा भी अहसास हो कि नींबू आपको नुकसान कर रहा है तो इसका सेवन करना तुरंत छोड़ दें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।