इन घरेलु नुस्खों से दूर करें आई फ्लू या आँख आना


Conjunctivitis आमतौर पर गुलाबी आँख के नाम से जाना जाता है, जो आँख के सफ़ेद भाग में एक पतले और पारदर्शी पर्त जिसे Conjuctiva कहते है, में जलन के कारण होता है. यह अधिकतर bactirial या viral infection या allergic reaction का परिणाम होता है. यह आँखों में pollen, dust या धुंए के कारण हो सकता है.

यह एक आम eye infection है जो बच्चो या बड़ों को समान रूप से प्रभावित करता है. कंजंक्टिवाइटिस को आम बोलचाल की भाषा में ‘आँख आना’ कहा जाता है। इसकी वजह से आँखें लाल, सूजन युक्त, चिपचिपी होने के साथ-साथ उसमें तेज चुभन भी होती है।

शहद :
नमक को शहद के साथ मिलाकर सुबह शाम आंखोँ मेँ लगाने से आपको आँखों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

जायफल :
जायफल को पीसकर दूध मेँ मिलाकर आंखोँ मेँ लगाने से, आपको आंखोँ से संबंधित सभी बिमारियों से तुरंत राहत मिलता है।

हल्दी :
हल्दी को पानी में उबालकर छान लें, फिर इसे आंखों में बार-बार बूंदों की तरह डालने से आंखों का दर्द कम होता है। इससे आंखों में कीचड़ आना और आंखों का लाल होना आदि रोग समाप्त हो जाते हैं। इसके लिए आप कपड़ें को हल्दी से रंग कर जब आँख आये तो इस कपड़े का प्रयोग कर सकते है। उस समय इस कपडे़ से आंखों को साफ करने से फायदा होता है।

मुलहठी :
मुलहठी को पानी मेँ भिगो देँ फिर हर दो घंटे के बाद उस पानी मेँ रूई डुबोकर आंखोँ पर रखने से आंखोँ की जलन और दर्द कम होती है।

बेर :
बेर की गुठली को पीसकर गर्म पानी से मिलाकर, अच्छी तरह से छान लें, फिर इसे आंखों में डालने से आँख आना और आंखों का दर्द ठीक हो जाता है।

आंवला :
आंवले का रस निकालकर उसे किसी कपडे़ में छान लें। इस रस को बूंद-बूंद करके आंखों में डालने से आंखों का लाल होना और आंखों की जलन जैसी समस्याओं से तुरंत निजात मिलता है।

त्रिफला :
त्रिफला का चूर्ण पानी में भिगों दें। फिर उस पानी को अच्छी तरह से छानकर आंखों पर छींटे मारकर आंखों को दिन में 4 से 5 बार धोने से आंखों के रोगों में लाभ होता है।

सुहागा :
आंख आने पर सुहागा और फिटकरी को एक साथ पानी में घोल बना लें और फिर इसी पानी से आंख को धोयें और बीच-बीच में बूंद-बूंद करके आई ड्राप्स की तरह प्रयोग करें। इससे बहुत जल्दी लाभ होता है।

गुलाबजल :
आंखों को साफ करके गुलाब जल की बूंदें, आंखों में डालने से आंखों से सम्बंधित सारी समस्यायों से निजात मिलता हैं। यदि आपको आंखों में जलन और किरकिरापन (आंखों में कुछ चुभना) मेहसूस हो रहा है तो गुलाबजल डालने से आंखों में आराम मिलता है।

मिश्री :
महात्रिफला और मिश्री को घी में मिलाकर, सुबह-शाम रोगी को देने से गर्मी के कारण उत्पन आंखों में जलन, आंखें ज्यादा लाल हो जाना और रोशनी की ओर देखने से आंखों में जलन होना इत्यादि समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से भी आराम मिलता है।

फिटकरी :
फिटकरी का टुकड़ा पानी में भिगोकर, उसी पानी से रोजाना 3 से 4 बार आँखों को धोने से लाभ मिलता है।

नीम :
नीम के पत्ते और मकोय का रस निकालकर आँखों पर लगाने से आंखों का लाल होना जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। नीम के पानी से आंखें धोकर, फिर आंखों में गुलाबजल या फिटकरी के पानी को बूंद बूँद डालें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।