एड़ी में आई मोच को ठीक करने के लिए असरदार घरेलू उपचार


एड़ी में आई मोच किसी असमतल जगह पर चलने, दौड़ने, या कोई अन्य मुश्किल गतिविधि करने के कारण हो सकती है जिसके दौरान आपकी ऐड़ी मुड़ जाती है। एंड़ी के मुड़ जाने से एंड़ी के लिगामेंट्स खिंच जाते हैं या टूट जाते हैं।

एड़ी में आई मोच एक सामान्य चोट हो सकती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसके दौरान आपको दर्द कम होता है। यह सामान्य चोट तब लगती है जब आपका टखना या एड़ी अचानक एक तरफ मुड़ जाती है। एसा तब होता है जब आप किसी असमतल जगह पर चल, दौड़ रहे, या कोई अन्य गतिविधि कर रहे होते हैं। एड़ी के मुड़ जाने से एड़ी के लिगामेंट्स खिंच जाते हैं या टूट जाते हैं। लिगामेंट्स रेशेदार ऊतक होते हैं जो हड्डियों से जुड़ होते हैं और आपकी एड़ी को सपोर्ट करते हैं। इस दौरान आप प्राथमिक चिकित्सा के जरिए इसके दर्द को कम कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपचार इसमें लाभकारी हैं। आइए जानते हैं एड़ी में आई मोच को ठीक करने के लिए कौन से घरेलू उपचार असरदार हैं।

सबसे पहले आराम: 
अगर आपकी एड़ी में मौच आ गई है तो सबसे पहले आपको जो काम करना है वो है आराम। अपनी एड़ी पर 48 घंटे के समय तक किसी तरह का वजन ना रखें। इतने समय के बाद सूजन और दर्द सामान्य तौर पर कम हो जाता है। इसके बाद भी एक साथ अधिक वजन ना उठाएं। धीरे-धीरे शुरुआत करें। उतना आराम करें तब तक कि आप सहज महसूस ना करने लगे।

यह भी पढ़िये :'मोच' आने पर इन तरीकों से मिलेगा तुरंत आराम

बर्फ से सिकाई:
एक तौलिये या किसी साफ कपड़े में बर्फ लेकर 20 मिनट के लिए प्रभावित हिस्से की सिकाई करें। हर घंटे इस उपचार को दोहराएं। दिन में तीन से चार बार सिकाई करना पर्याप्त होगा। इससे आपको जल्दी राहत मिलेगी। बर्फ को सीधे से अपनी त्वचा पर अप्लाई ना करें। 

हल्दी और नमक का लेप: 
एड़ी की मोच को ठीक करने के लिए लेप काफी असरादर साबित होता है। हल्दी में पाया जाने वाला कुरकुमिन एक मजबूत और बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व है जो एड़ी की मोच के दौरान होने वाली सूजन और दर्द को कम करता है। कुरकुमिन आपके शरीर में कोर्टिसोन को बढ़ाता है। कोर्टिसोन एक हार्मोन है जो सूजन से लड़ता है।

गुलाब जल:
गुलाब जल को लोग इसकी प्यारी महक के लिए जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उपयोग एड़ी की मोच के दौरान भी कर सकते हैं। गुलाब जल इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए असरकारक होता है। गुलाब जल में मौजूद प्राकृतिक एंटीसेप्टिक तेल और एसट्रिंजेन्ट टैनिन एड़ी की सूजन को कम करते हैं साथ ही दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।