पुराने से पुराने घाव भरने के आसान उपाय


छोटी चोट लगने पर कई बार लोग उसे अनदेखा कर देते है | किन्तु कभी -कभी छोटी चोटें भी भयानक रूप ले लेती है |इसका कुछ इलाज नहीं किया जाएं तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है |आज हम कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं जिससे छोटी-मोटी चोटें जल्दी ठीक हो जाती है |

जिनके शरीर पर कही घाव है ,या गावों में काम करते समय चोट लग जाये , कील अथवा कांच चुभ जाये,तो शिरीष  के पत्तो व छाल को उबाल कर घाव को धोएं ,छाल को बारीक़ पीस कर इसका लेप घाव पर लगाए इस से घाव जल्दी ठीक हो जाता है |
  • मसूर की दाल का भष्म बनाकर ,भैंस की दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए, इस पेस्ट को सुबह -शाम घाव पर लगाने से घाव शीघ्र भर जाते हैं |
  • छोटी  चोट लगने पर घाव पर शहद लगाकर पट्टी बांध दीजिये |
  • इससे घाव जल्दी सुख जाता है और सूजन नही होता है |
  • हल्दी एक एन्टीबैक्टिरीअल माना जाता है ,घाव पर हल्दी का पतला लेप लगा देने से घाव शीघ्र सही हो जाता है |
  • चोट का सूजन सही नही हो रहा है तो उस आइसपैक प्रयोग करनी चाहिए |
  • यदि आइसपैक न हो तो बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर प्रयोग किया जा सकता है |
  • परंतु बर्फ को सीधे चोट के संपर्क में ना लाएं |
  • चोट लगने पर हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंद होता है | इससे घाव जल्दी भर जाते है |

घाव भरते समय सावधानिया-

  • चोट को कभी खुला न रखें |
  • पट्टी करने के बाद हाथ को एन्टीबैक्टिरीअल साबुन से साफ कर लीजिये |
  • चोट पर ब्यूटी या कोई अन्य क्रीम न लगाए जो मेडिकली प्रूव ना हो |
  • घाव जल्दी न भरें तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए |
  • ऊपर बताये गए नुस्खों को बहुत अधिक गहरे जख्मो पर न प्रयोग करें |

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।