मांसपेशियों के दर्द से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाए


लोगो की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मांसपेशियों में लगातार दर्द का रहना एक आम समस्या है। आज कल के युवाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कुछ लोगो में यह दर्द कभी कभी होता है,लेकिन कुछ लोग इस दर्द से लगभग रोज ही जूझते है मांसपेशियों में होने वाला दर्द किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। हमारी मांसपेशियों में खिंचाव होने की वजह से वह सिकुड़ जाती हैं,जिसकी वजह से खून का बहाव सही से नहीं हो पाता है और हमको दर्द महसूस होता है।

दर्द वाली जगह पर अच्छी तरह से मसाज करने से ब्लड फ्लो उस स्थान पर सही हो जाता है और दर्द से हमको राहत मिल जाती है। कई बार कोई भारी चीज उठाने से, सीढ़ियां चढ़ते हुए या फिर तेज भागने से हमारी मांसपेशियो में खिचाव आ जाता है, जो दर्द का कारण बन जाता है। मांसपेशियों का ये खिंचाव हाथ, पैर, जोड़ों या पीठ में कभी भी हो सकता है।

आइये जानते है मांसपेशियो के दर्द से निजात पाने के लिए किन उपायों को हम अपना सकते है :

स्ट्रेचिंग मांसपेशियों के दर्द से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका है। अतः दर्द वाली मांसपेशियों को थोड़ा हिलाने डुलाने से काफी आराम मिलता है।

सेंक देने से मांसपेशियों की नसों को आराम मिलता है और नसों की सूजन कम होती है। इसके लिए गर्म पानी के टब में एक चम्मच एप्सम नमक डालकर दर्द वाले भाग को 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखने से आराम मिलता है।

मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से वहा पर सूजन आ जाती है, तो ऐसे में बर्फ की सिकाई से आपको काफी लाभ पहुँचता है। इसके लिए एक सूती कपडे में थोड़े से बर्फ के टुकड़े लेकर 10 मिनट तक दर्द वाले भाग पर मालिश करें।

दर्द वाली मांसपेशियों की आवश्यक तेल जैसे नारियल तेल, जैतून तेल या सरसो के तेल से कुछ मिनट तक हल्का दबाव देकर मालिश करें। जिसकी वजह से मांसपेशियों में रक्त संचार ठीक प्रकार से होगा और आपको आराम मिलेगा।

अदरक के या इसके जूस के सेवन से मांसपेशियों के दर्द में काफी राहत मिलती है। इससे रक्त के बहाव तथा रक्त संचार में सुधार होता है। जिसकी वजह से मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। अदरक कच्चा या गर्म दोनों ही रूप में मांसपेशियों की जलन कम करने में काफी असरदार होता है। अदरक में पाए जाने वाला जिंजिरोल नामक रसायन काफी राहत पहुँचाता है। अदरक को थोड़ा सा कस कर इसकी पोटली बनाकर गर्म पानी में डाल डाल कर इसकी सिकाई करने से लाभ होता है।

मांसपेशियों के दर्द में केले का सेवन लाभकारी होता है क्योकि इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो की मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

मांसपेशियों के दर्द को कम करने में हल्दी का सेवन दूध के साथ करने से लाभ होता है या इसकी गांठो को गरम करके सिकाई करने से भी दर्द कम होता है। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक रसायन इसमें मददगार होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।